फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ तक गूंजी दरिंदगी, तीन लड़कों को उठाया

Sun, 31 Jan 2016 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/नवाबगंज। चौथी की छात्रा से रेप और हत्या का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद खुलासे को लेकर खलबली मची हुई है। पुलिस नेे तीन संदिग्ध लड़कों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसकी पुष्टि कराई जा रही है। छुट्टी से लौटे एसएसपी और डीएम सीधे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर दलित छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या कर देने की घटना ने जिला प्रशासन सकते में है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। सीएम के निर्देशों पर दोपहर साढ़े तीन बजे डीएम गौरव दयाल व एसएसपी आरके भारद्वाज पीड़िता के गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया, उसके बाद पीड़ित के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि घटना का संज्ञान खुद मुंख्यमंत्री ने लिया है, उनके ही निर्देशों पर वह आए हैं, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के खुलासे के लिए एसपी क्राइम आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी देहात, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, ट्रेनी आईएएस मनीष बंसल, तहसीलदार मलखान सिंह, सीओ नरेश कुमार व कोतवाल आरके सिंह लगे हुए हैं। मोबाइल टावर की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के ही तीन संदिग्ध युवकों को उठाया है। अब तक की पुलिस की छानबीन में यही पता लग रहा है रेप के बाद हत्या करने वाला दरिंदे को छात्रा अच्छी तरह से जानती थी। रेप के बाद उसने पोल खुलने के डर से ही उसकी हत्या की होगी।

 आधा दर्जन टीमों को लगाया
-दलित छात्रा से रेप के बाद हत्या करने का खुलासा करने के लिए आधा दर्जन टीमें लगायी हैं, क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ ही नवाबगंज, हाफिजगंज पुलिस को भी लगाया गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज रहे हर गोविंद सिंह व उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान को भी घटना की खुलासा करने में मदद करने को कहा गया है। फील्ड यूनिट की टीम भी लगी है।
विज्ञापन



दलित छात्रा से रेप के बाद हत्या करने के मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसपी क्राइम और एसपी देहात को लगा रखा है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। मेडिकल रिपोर्ट में पर्सनल पार्ट में इंजरी तो है, लेकिन डंडे से चोट पहुंचाने जैसे कोई बात सामने नहीं आई है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी जा रही है- आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन




       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें