फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह बन रहे हैं तलाक का कारण

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Love marriages are becoming a cause of divorce - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जामिया रजविया मंजरे इस्लाम में तलाक होने के मुद्दे पर एक विशेष अधिवेशन बुलाया गया। जिसमें सुन्नी बरेलवी मुफ्तियों, मौलवियों, इमाम और बुद्धजीवियों ने तलाक प्रकरणों की समीक्षा और  कारणों पर मंथन किया।  यह जानने की कोशिश की गई कि हाल के पांच वर्षों में तलाक के कारण और आधार क्या रहे हैं।  
विज्ञापन

मंजरे इस्लाम के मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने मंजरे इस्लाम के आईटी सेल पर आए हुए तलाक से संबंधित प्रश्नों तथा मीडिया में तलाक प्रकरण का ब्योरा देते हुए बताया कि तीन साल में तलाक से संबंधित जो प्रकरण सामने आएं हैं। उनमें 50 प्रतिशत नव विवाह दंपतियों के बीच वह हैं कि जो विवाह होने के लगभग छह माह के अंदर  ही खत्म हो गए।
अधिवेशन में मंथन का विषय ‘आखिर शादी होते ही मिया बीबी के दरमियान तलाक का कारण क्या बना’। इसमें नव विवाह टूटने का कारण ऐसे प्रेम विवाह बने हैं जो दंपतियों के दरमियान असामनता होने तथा परिवार और माँ बाप की मरजी तथा सामाजिक रीति रिवाज के विरुद्ध  निकाह के बंधन में बंधे या फिर शादी से पहले लड़के और लड़की का प्रेम प्रसंग दूसरे लड़के और लड़की के साथ रह चुका था। अधिवेशन में कहा कि मजहब और समाज के जिम्मेदार लोगों का यह दायित्व बनता है कि वह कौम के नव युवक और नव युवतियों को जागरुक करें। उन्हें समझाएं कि शादी से पहले प्रेम प्रसंग में न फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें