फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारचोबी कारोबारी से 50 हजार की लूट

Mon, 23 Feb 2015 01:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से लौट रहे कारचोबी कारोबारी को रविवार देरशाम एएनए कॉलेज तिराहे के पास दो बाइकों पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने लूट लिया। वे कारोबारी को पीटकर 17 हजार रुपये कैश समेत 50 हजार रुपये का माल छीन ले गए।
विज्ञापन

वार्ड चार अंसारी निवासी कारचोबी कारोबारी ताहिर बरेली में माल देकर 12 वर्षीय लड़के सलमान के साथ बाइक से लौट रहा था। रविवार देरशाम लगभग साढ़े नौ बजे शंखा पुल से आगे एएनए कालेज के पास पीछे से दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने उसकी बाइक गिरा दी। इसके बाद पीटकर 17200 रुपये कैश,  21 साड़ियां, सूट आदि लूट ले गए। तबल लगने से ताहिर की पीठ में जख्म हो गया। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी है मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें