फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर दिनदहाड़े दस लाख की चोरी

Mon, 23 Feb 2015 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में डॉ.एके प्रधान के बंद पड़े घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। बाउंड्री की दीवार फांद कर भीतर घुसे चोरों ने चैनल का ताला काटने के बाद किचन की विंडो में लगी ग्रिल निकाली और घर खंगाल डाला। वे तिजोरी से एक लाख अस्सी हजार नकदी और जेवर समेत करीब दस लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। चोर की तस्वीर पड़ोसी के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस उसी के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के शास्त्रीनगर निवासी डॉ.एके प्रधान की हवाई अड्डे पर क्लीनिक है। उनका पुत्र अभिनव प्रधान यूएसए में इंजीनियर है, जिसकी 27 अप्रैल को शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। डॉ.प्रधान की पुत्री श्वेता प्रधान वनस्थली (जयपुर) में नेट की तैयारी कर रही है। घर पर डॉ.प्रधान और उनकी पत्नी कल्पना प्रधान ही रहते हैं। रविवार दोपहर तीन बजे दंपति डीडीपुरम में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। इसके बाद वह यहां से बड़ा बाजार में खरीददारी करने पहुंच गए। इसी दौरान चोर दीवार कूद कर उनके घर में घुस आए। अंदर से पड़ा चैनल का ताला काटने के बाद किचन की विंडो में लगी ग्रिल की जाली निकालकर अंदर घुस गए और बेडरूम के दरवाजे का ताला काट दिया। बेडरूम में रखी तिजोरी पर ही चाबी भी रखी हुई थी। चाबी से तिजोरी खोलकर चोरों ने उसमें रखा 1.80 लाख रुपये कैश चोरी कर लिया। बेडरूम के पास में ही स्टोर में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ने के बाद चोरों ने उसमें रखा गोल्ड सैट, 15 सोने के रिंग, 15 टॉप्स, चार कंठी, चार चूड़ी, पंद्रह अंगूठी आदि सामान चोरी कर लिया और भाग गए। डॉ.प्रधान के मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित ड्राई क्लीनिंग की दुकान के बाहर कुर्सी डालकर बैठे बुजुर्ग राम गोपाल ने एक चोर को डॉक्टर के  घर की बाउंड्री की दीवार कूदकर भागता देख शोर मचाया। उनकी पत्नी मीना दौड़ी भी, लेकिन तब तक चोर भाग गया। उन्होंने शाम 5:54 पर डॉ.प्रधान को फोन पर घटना की सूचना दी तो दंपति बाजार से लौटे। जानकारी पर आसपास के तमाम लोग आ गए। पड़ोसी शशि गौतम के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दीवार कूदकर भागे चोर की तस्वीर दिखाई दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह ने छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज भी देखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें