फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 सैनिक के ‘हत्यारे’ ध्रुव की भी बदनाम छवि है 

Tue, 27 Mar 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
dhruv
विज्ञापन
साथी फौजी की पत्नी से छेड़छाड़ करने पर लांसनायक अनिल कुमार ने राजेश चौधरी नाम के जिस शख्स को पीटा था, उसका पहले से बदनाम रिकॉर्ड है। सदर बाजार के लोगों के मुताबिक राजेश पर चार साल पहले भी लाल फाटक इलाके में जवानों के परिवारों की महिलाओं से क्वार्टर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था, तब महिलाओं ने उसे पीटकर भगाया था। बता दें कि हाल में भी फौजी की पत्नी से छेड़छाड़ पर राजेश चौधरी को पीटे जाने के बाद ही उसके भाई ध्रुव चौधरी ने लांसनायक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन के मुताबिक हत्यारोपी ध्रुव कुछ ही दिन पहले कैंट में रहने आया था। इससे पहले वह चंडीगढ़ में एक कार बनाने वाले कंपनी में काम करता था। वह बरेली में नौकरी तलाश रहा था, लेकिन नौकरी मिलने से पहले ही उसने लांसनायक की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार ध्रुव और राजेश के पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं। दोनों भाई अविवाहित हैं। ध्रुव का यहां ज्यादातर आवारा किस्म के लोगों में उठना बैठना था। उसके भाई राजेश का भी यही हाल है। उसके खिलाफ खुद को किसी पत्रिका का रिपोर्टर बताकर लोगों को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं।   

छेड़छाड़ पीड़िता की मंगलवार को होगी गवाही
राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पहली बार कोर्ट में पेश होगी पीड़िता 
बरेली। फौजी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी राजेश चौधरी को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या होने के बाद पुलिस ने राजेश चौधरी को हिरासत में लिया था,  लेकिन छोड़ दिया। अब छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह अचानक गायब हो गया है। उसे अब पुलिस नहीं ढूंढ पा रही है। हालांकि पर्दे के पीछे की हकीकत यही है कि पुलिस की जानकारी में उसे एक व्यापारी के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल वह केस से बचाव के लिए राजनैतिक लोगों के दरबार में हाजिरी लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें