फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लू के साथी का दोस्त सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 04 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं के बिनावर थाने के घटबेहटी गांव के पास मुठभेड़ में दरोगा सर्वेश यादव की हत्या करने वाले कल्लू यादव के साथी सुधीर कुमार के दोस्त सिपाही सत्यपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। जांच पूरी होने के बाद सिपाही के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बभिया चौकी के सिपाही सत्यपाल सिंह के कल्लू यादव गैंग के सुधीर कुमार निवासी मिर्जापुर, थाना कैंट से रिश्तों का खुलासा किया था। सिपाही की सुधीर से फोन पर 127 बार होने की बात सामने आई थी। दरोगा की हत्या के अगले ही दिन सुधीर को सिपाही ने ही साठगांठ करके नशे से पाउडर के साथ जेल भिजवा दिया था। हालांकि बाद में इस बात का खुलासा हो गया था कि सुधीर घटना के दिन कल्लू के साथ था। एसएसपी के आदेश पर सीओ चतुर्थ इस मामले की जांच कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि अब तक की जांच में यह बात साबित हो चुकी है कि सुधीर से सिपाही की बात होती थी। सुधीर के जेल जाने के मामले की जांच अभी चल रही है। उधर, एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करके रविवार को थाने से रिलीव करा दिया है। 
कल्लू गैंग को हथियार देने वाला रंजीत भी पकड़ा गया
बरेली। कल्लू यादव गिरोह के बदमाशों को हथियार, कारतूस सप्लाई के साथ इनको शरण देने वाले बदमाश रंजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में रंजीत यादव ने स्वीकार किया है कि 22 जून को दरोगा सर्वेश यादव की हत्या के बाद रामतीरथ और सुधीर ने उसके यहां ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक कल्लू यादव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना में शामिल अपने साथियों के गलत नाम बताए। इसके बाद गिरोह के एक सदस्य नन्हे यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रामतीरथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिनावर (बदायूं) एसओ ललित मोहन ने बताया कि  थाना भमोरा के गांव झंझरी मिलक निवासी रंजीत यादव नाम का बदमाश रसूलपुर घेराबंदी करके पकड़ा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें