फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य रहा जिला जेल का दौरा

Tue, 20 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
I visited District Jail normal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़कऊ की धमकी के बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर बरेली  सहित कई जिला कारागारों में डीएम-एसएसपी तथा न्यायिक अधिकारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के  दौरान उनको खान पान को छोड़कर बाकी सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन

निरीक्षण कोे लिए दोपहर बाद डीजे राजाराम सरोज, डीएम पंकज, एसएसपी जोेगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार की पाकशाला में छिटपुट कमियां मिली। दाल और सब्जी की गुणवत्ता पर बंदियों ने सवाल किए। कुछ कैदियों ने समय से रिहाई की बात कही, कई कैदियों ने बुजुर्ग होने के बाद अपनी रिहाई के आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में शासन स्तर पर ही फैसला लिया जा सकेगा। जो भी आवेदन आएंगे उनको जांच में उपयुक्त पाए जाने पर संस्तुति सहित शासन को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेफर कर दिया जाएगा।
इस दौरान अधिकारियों ने रहन सहन के अलावा सुरक्षा इंतजामों आदि के बारे में जानकारी की। लंबे अर्से से जुर्माना आदि अदा न करने के कारण बंद वंदियों के बारे में प्रशासनिक स्तर पर विचार विमर्श करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें