फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा

Wed, 31 Dec 2014 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने सोमवार रात माली मोहल्ले के प्राचीन मंदिर में काली देवी की ढाई फुट ऊंची प्रतिमा खंडित कर दी। इसके टुकड़ों को घूरों के ढेर पर फेंक गए। महंत ने मंदिर से प्रतिमा गायब देखी तो हल्ला मच गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया तो मौके पर एसडीएम भी पहुंचे। उन्होंने नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन पर लोगों को शांत किया। पुलिस ने देरशाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 मंदिर के महंत शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि वह कस्बे में रहते हैं। मंगलवार सुबह वह बरेली गए थे। शाम को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा गायब थी। लोगों को जब प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी हुई तो वे भड़क गए। उन्होंने मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर दिया। पुलिस ने घूरे के ढेर से प्रतिमा के टुकड़ों को उठाने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध कर दिया। साढ़े पांच बजे एसडीएम कुंवर पंकज पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत किया। बाद में कुछ लोग चौकी पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ प्रतिमा खंडित किए जाने की तहरीर दी।
प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता गंगवार, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, निर्दोष कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, सुधीर पोरवाल, अजय सक्सेना, ओवेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे। साईं उधर, सेवा संस्था के सुचित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल ने 24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर  प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

....
कोट
यह कस्बे को माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश है। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए जनता को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। नई प्रतिमा जयपुर या बरेली से नई प्रतिमा मंगवा ली जाए। प्रशासन इसकी प्राणप्रतिष्ठा का पूरा खर्च उठाएगा।
विज्ञापन

 कुंवर पंकज, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें