फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापे में निकाह करके दोस्त को सौंप दिया

Mon, 26 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी इलाके की महिला से बुढ़ापे में शादी करके एक व्यक्ति ने उसे अपने दोस्त को सौंप दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर पति समेत तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 28 जून को उसकी बेवा मां ने उसका निकाह माजिद नाम के 60 साल के व्यक्ति से कर दी थी। उस समय उसकी उम्र करीब अठारह साल थी। गरीबी की वजह से मां ने उसका निकाह किया था। माजिद पहले से ही शादीशुदा थे। जबकि उन्होंने उसके परिवार से शादी की बात छुपाई थी। नौ महीने तक माजिद उसके साथ बतौर पत्नी रहते रहे। विरोध करने के बाद भी पति ने उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन किया। उसके सास-ससुर भी पति से मिले हुए थे। इसी बीच माजिद उसे दावत खिलाने के बहाने अपने दोस्त हनीफ के घर ले गए। उन्होंने उसे हनीफ के हाथों बेच दिया और सौंपकर चले गए। हनीफ ने पांच महीने तक जबरन रेप किया और  गर्भवती हो गई। इस दौरान मां उसकी खबर लेने  माजिद के घर पहुंची तो पिटाई कर दी। वह  मुकदमा दर्ज कराने थाने गई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बाद में अधिकारियों से मिलकर भी इंसाफ की फरियाद लगाई। पीड़िता ने बताया कि कोर्ट ने उसकी अर्जी स्वीकार करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसएसआई प्रेमपाल वार्ष्णेय ने बताया कि मामले की छानबीन करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें