फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारीगर से नौ लाख का सोना लूटा 

Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नए एडीजी और आईजी के पद संभालने से पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने सीबीगंज की कैंफर फैक्ट्री के पास शुक्रवार देर रात सराफा कारीगर से नौ लाख रुपये का सोना लूट लिया। बेखौफ बदमाश लूट के बाद रामपुर की ओर भाग गए। एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी रोहित सिंह और सीओ द्वितीय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।  
विज्ञापन

सीबीगंज के लोहिया विहार कॉलोनी में लोकराम के मकान में किराये पर दिलीप रस्तोगी अपने बेटे रवि रस्तोगी के साथ रहते हैं। उनकी किला थाना क्षेत्र की छोटी बमनपुरी में दुकान है। वह सोने के जेवर बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रवि बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास एक पन्नी में 300 ग्राम सोना था। रवि के मुताबिक किला क्रासिंग के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह कैंफर फैक्ट्री के पास पहुंचे तो बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और तमंचे तान दिए।
रवि को बदमाश आईटीआई के पास जंगल में खींचकर ले गए और मारपीट कर सोना लूट लिया। इसके बाद बदमाश रामपुर की ओर भाग गए। दोनों बदमाश नकाबपोश थे। रवि ने अपने मोबाइल से ही पुलिस को घटना की खबर दी। इस पर अफसर फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


रवि सोने के जेवर बनाने का काम करता है। उसने बाइक सवार दो बदमाशों के बारे में बताया है। यह सोना उसका खुद का नहीं था। बदमाशों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें