पढ़ाई में होनहार थी नैंसी
नैंसी इंटरमीडिएट की छात्रा थी और पढ़ाई में होनहार थी। मां गोमती देवी ने आरोप लगाया कि उनका देवर सचिन नशे का आदी है। वह आए दिन परिवार में विवाद करता है। उन्होंने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों पर भी उसे संरक्षण देने का आरोप लगाया।
सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस से शिकायत के कुछ ही देर बाद घटना हो गई। छात्रा ने चाचा पर शराब पीकर घर में झगड़ा और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। उसे कोई गंभीर चोट भी नहीं लगी थी जो मेडिकल परीक्षण कराया जा सके। पारिवारिक विवाद में पुलिस जांच या कार्रवाई करती, इससे पहले ही छात्रा ने आत्महत्या कर ली।