फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी भेजने के नाम पर जयपुर के युवक को ठगा

Tue, 02 Aug 2016 12:41 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर(राजस्थान) के डिप्टी कलेक्टर के साले को जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिया। उसने पांच लोगों को इंटरव्यू लेने के लिए पांच लोगों को एक होटल में बुलाया था और  चाय में नशा देकर उसका एटीएम चुराकर 1.40 लाख रुपये निकाल लिए। डिप्टी कलेक्टर के फोन करने पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने होटल से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है। 
विज्ञापन

जयपुर के आशीष बिहार जगतपुरा निवासी संजीव वर्मा के मुताबिक उसे काम की जरूरत थी। उसने करीब महीने भर पहले एक विज्ञापन में मोबाइल नंबर देखा, जिसमें विदेश में नौकरी देने के बारे में लिखा था। विदेश जाने के लालच में संजीव ने विज्ञापन में लिखे नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले ने खुद को केल्विन फर्नांडीज बताया। उसने कहा कि उसके दादा जर्मनी के प्रमफर्ट में रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए एक व्यक्ति की जरूरत है। 29 जुलाई को संजीव के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले केल्विन ने कहा कि उसके एक रिश्तेदार की बरेली में शादी है, जिसमें वह आया है। उसके बुलाने पर 31 जुलाई को संजीव सैटेलाइट बस अड्डे पहुंच गए। जहां से उन्हें केल्विन अपनी कार में बैठाकर सिविल लाइंस स्थित एलए होटल में ले गया। उसने वहां पहले से ही चार और लोगों को इंटरव्यू के लिए बुला रखा था। होटल में उसने कई कमरे बुक कराए थे। कमरे में पहुंचने पर उसने चाय, नाश्ते का आर्डर दिया। वेटर के दरवाजा खटखटाने पर केल्विन कमरे से बाहर गया और कुछ देर बातें करता रहा। उधर, संजीव फ्रेश होने बाथरूम में चला गया। नाश्ता करने के बाद उसे केल्विन एटीएम पर ले गया और उसके एकाउंट का मिनी स्टेटमेंट निकालकर अपनी जेब में रख लिया। दोबारा होटल में पहुंचने पर केल्विन वीजा फार्म पर संजीव के हस्ताक्षर कराए। संजीव के मुताबिक चाय में नशा मिला था, जिससे वह बेसुध हो गया। सोमवार सुबह होेश आने पर संजीव ने देखा तो उसका एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड गायब था। एकाउंट चेक करने पर पता चला कि दो बार रामकुमार अग्रवाल के यहां से की गई खरीददारी की पेमेंट ऑनलाइन संजीव के बैंक एकाउंट से की गई थी। बाकी बचे 40 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए गए। उन्होंने होटल में लौटकर पूछा तो पता चला कि इसी तरह राजस्थान के हरजीत सिंह साथ भी ठगी की गई। ठगे जाने का पता लगने पर संजीव ने कोतवाली जाकर रिपोर्ट लिखा दी। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जिस व्यक्ति से साथ ठगी हुई है। इससे पहले भी कई साल विदेश में रहकर लौटे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें