मंडल कीऔषधि निरीक्षक टीम पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को हाफि जगंज बाईपास पर पहुंची। यहां शमशुल हसन का मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलता मिला। इस पर टीम ने दवाइयों को कट्टे में भरवा लिया। राजकुमार मेडिकल स्टोर के मालिक भी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। यहां से भी सभी दवाइयां जब्त कर थाने लाई गई। दोनों दुकानों से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवा भी बरामद हुई। दुकानदारों के खिलाफ बिना लाइसेंस के दवा बेचने और भंडारण करने का मामला दर्ज किया गया है। टीम में बरेली के औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, बदायूं के पवन कुमार, शाहजहांपुर की उर्मिला वर्मा और पीलीभीत के सुनील कुमार शामिल रहे।
झोलाछाप दुकान बंद कर खिसके
हाफिजगंज/भंडसर। अभियान से मेडिकल स्टोर मालिक और झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग गए। सभी मोबाइल से एक दूसरे से टीम के बारे में जानकारी लेते रहे। भंडसर, बंजरिया, बढे़पुरा, लभेडा, खाईखेडा आदि में तो दिनभर दवा की दुकानें बंद रहीं। बता दें कि हरहरपुर मटकली, प्रेमपुर, सुंदरी, कटैइया आदि गांवों में कई दुकानें बिना लाइसेंस की चल रही हैं।