फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़ गए चार वाहन, दो की जान गई

Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Fog clashed in four vehicles, two killed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को डेढ़ बजे रात के बाद घने कोहरे में बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल के पास चार वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस मामूली रूप घायल हो गए। 
विज्ञापन

 धनगढ़ी (नेपाल) से डीलक्स बस दिल्ली के लिए चली थी। बस में पचास से ज्यादा लोग सवार थे। कैलाली (नेपाल) के थाना पहलवानपुर के लठैय्या गांव निवासी 25 वर्षीय जीवन प्रकाश चौधरी अपने चचेरे भाई लकीराम चौधरी के साथ आर्केस्ट्रा खरीदने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जीवन प्रकाश के पिता गांव की चर्च में पास्टर हैं। रात करीब डेढ़ बजे घने कोहरे में बस आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका। जबकि बस रोक दी गई। हादसे के तुरंत बाद रवि यादव निवासी अकबरपुर झाला, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी कैंटर लेकर वहां पहुंचा। रवि कैंटर साइड में खड़ा करने के बाद बस के पास पहुंच गया। जीव प्रकाश चौधरी और रवि यादव दोनों बस के आगे खड़े होकर क्षतिग्रस्त हिस्से को देख रहे थे। इसी बीच बस में पीछे से शाहजहांपुर की तरफ से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। उसके पीछे से फौरन ही तेजगति से आई बस पिकअप में भिड़ गई। हादसे में बस की चपेट में आने पर जीवन प्रकाश और रवि घिसटते करीब सोलह मीटर तक हुए चले गए। सूचना मिलने पर भोजीपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ जीवन प्रकाश और रवि को पुलिस की मदद से बस में सवार लोग पीएचसी भोजीपुरा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप और बसों में सवार दस लोग चोटिल भी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। रवि के भाई राजीव की ओर सेे टक्कर मारने वाले दोनों वाहनों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें