फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर डिग्री कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़, हंगामा

Sat, 30 Jan 2016 01:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया। इसका विरोध करने पर एक छात्र की पिटाई कर दी और शिक्षक से अभद्रता की गई। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। पुलिस को भी बुलाना पड़ा। कॉलेज प्रशासन की ओर से छेड़छाड़ करने वाले छात्र के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को अंतिम दिन था। छात्राओं का एक गुट मैदान में बैठा था। वहां पहुंचे बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने पहले तंज कसे फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके साथियों ने भी उसका साथ दिया। इस दौरान एक छात्र ने इस हरकत का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। अफरातफरी मचने पर कॉलेज के एक शिक्षक ने टोका तो छेड़छाड़ करने वालों ने उनसे भी गाली गलौज कर दी। उन्होंने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी तो प्राचार्य ने पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर छात्र अपने साथियों को लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि बाद में आरोपी छात्र चार बाइक लेकर कैंपस में पहुंच गया। इससे फिर हंगामा हो गया। इस बार कॉलेज के स्टाफ ने उन्हें खदेड़ा। कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें