फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में युवक को गोली मारी

Sat, 30 Jan 2016 01:29 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अलीगंज के राजपुर गाैंटिया गांव में शुक्रवार तड़के फायरिंग से दहशत फैल गई। तीन गोलियां लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीण इसे पशु छीनने को लेकर हुआ विवाद बता रहे हैं जबकि पुलिस घटना की सत्यता और वजह पर छानबीन की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव के संजीव यादव को लेकर शुक्रवार सुबह पांच बजे घरवाले अलीगंज थाने पहुंचे। संजीव के हाथ में दो गोलियां और एक गोली पेट में लगी हुई थी। संजीव ने बताया कि सुबह चार बजे वह शौच को घर से खेत पर जा रहा था। तभी गांव के ओमपाल, नन्हें, राजवीर और निहाल ने उसे घेर लिया। उसे पीटा और फायरिंग कर दी। वह घायल होकर गिर गया। हमलावर उसे मरा समझकर चले गए। संजीव के बड़े भाई लालू ने उसे लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा तो परिवार के अन्य लोगों को भी बुला लिया। घायल संजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि दो महीने पहले ओमपाल आदि से उसकी मारपीट हुई थी। तभी से वह लोग उससे रंजिश मानने लगे थे। पुलिस ने ओमपाल, नन्हे, राजवीर और निहाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी निहाल आदि पशु छीनने और तस्करों के लिए कैरियर का काम करते हैं। तस्करों के पशुओं को पैदल हांकते हुए सिरौली होकर रामपुर की सीमा में ले जाने के लिए इन्हें खासी रकम मिलती है। पशु छीनने के मामले में इन पर सिरौली और अलीगंज थानों में मामले भी दर्ज हैं। हालिया घटना की वजह भी पशु छीनने को लेकर बताई जा रही है हालांकि पीड़ित ने तहरीर में इसका जिक्र नहीं किया है। कुछ दिनों पहले निहाल और नन्हे को सिरौली थाना क्षेत्र के गुड़गांव में पशु छीनते वक्त ग्रामीणों ने घेर लिया था। उन्हें जमकर पीटा गया था। हालांकि कुछ प्रभावशाली लोगों ने वहीं समझौता कराकर पुलिस कार्रवाई नहीं होने दी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गुरुवार रात इन लोगों ने आंवला क्षेत्र में बझेड़ा मानपुर पुुलिया के पास संजीव से पशु छीनने की कोशिश की थी। संजीव पक्ष के भारी पड़ जाने की वजह से आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि संजीव ने घटनास्थल और वजह छुपाकर अलीगंज पुलिस को तहरीर क्यों दी, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
फिलहाल जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि घटनास्थल और घटना की वजह को लेकर कई तरह की बातें ग्रामीण बता रहे हैं। पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश यादव, एसओ अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें