फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ एक्सप्रेस में योग टीचर का पर्स चोरी

Wed, 01 Feb 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Express week yoga teacher purse theft - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार से चलकर हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेेस में गुजरात की योग टीचर का मंगलवार सुबह तड़के ट्रेन से पर्स चोरी हो गया। पर्स में रखे दस हजार रुपये, दो कीमती घड़ी और मोबाइल चुराने के बाद चोर खाली पर्स शौचालय में रख गया। इसकी रिपोर्ट बरेली जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल के ब्लाक एचसी, सेक्टर- 5 नाथ वेस्ट बंगाल अशोक नगर निवासी रंजन बनर्जी गुजरात की निजी कंपनी में मैनेजर हैं। जबकि उनकी पत्नी मौसमी बनर्जी गुजरात के ही भरुच सिटी में योग टीचर हैं। उनकी रिश्तेदारी उत्तराखंड के हरिद्वार के पास छुटमनपुरी में है। दंपति यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे और सोमवार की रात वह हावड़ा जाने के लिए कुंभ एक्सप्रेस के एसी कोच ए-वन सीट नंबर 37, 39 पर सवार हुए। मंगलवार सुबह सात बजे मौसमी बनर्जी सो रही थीं और उनका पर्स सीट पर रखा था। इसी दौरान किसी चोर ने पर्स चुरा लिया। पर्स में से दस हजार रुपये, दो लेडीज घड़ी, एक मोबाइल चुराने के बाद चोर पर्स शौचालय में रख गया। बरेली आने से पहले कोच में शोर हुआ कि पर्स किसका है तो मौसमी बनर्जी सो कर उठीं और पर्स की पहचान की। पर्स में चोर उनका चश्मा और शादी की दावत का कार्ड छोड़ गया। दंपति ने दोपहर के समय बरेली जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। चूंकि घटना मुरादाबाद के पास की बताई गई, इसलिए बरेली जीआरपी ने निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना मुरादाबाद ट्रांसफर कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें