फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीएमटी के कार्यकारी निदेशक पर हमला

Tue, 20 Sep 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
व‌िनय खंडेलवाल
विज्ञापन
पीलीभीत रोेड पर मयूर वन चेतना केंद्र के पास पूर्व छात्र ने अपने साथी के साथ फिल्मी अंदाज में ओवरटेक करके केसीएमटी के कार्यकारी निदेशक विनय खंडेलवाल की कार रोककर फायरिंग कर दी। तेजी से कार दौड़ा कर वह कॉलेज पहुंचे और पुलिस बुला ली। विनय का कहना है कि हमलावरों में एक पूर्व छात्र काफी समय से एमएससी में दाखिला न होने से खफा था। पुलिस ने मामले में दोनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केसीएमटी के कार्यकारी निदेशक विनय खंडेलवाल के अनुसार सोमवार को सुबह करीब आठ बजे खुद की कार ड्राइव करके कॉलेज की तरफ जा रहे थे। घर से निकलने के बाद वह जैसे ही पीलीभीत रोड पर आए सफेद रंग की आई-10 कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वह समझ नहीं पाए उसमें कौन है। मयूर वन चेतन केंद्र के पास कार ने ओवरटेक करके उनकी कार रोक ली। आई-10 से दो लड़के निकले, जिसमें एक कुमरा गांव का देवेंद्र पटेल था। उतरते ही देवेंद्र ने तमंचा निकालकर उनकी कार का शीशा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सेंट्रल लॉक लगा रखा था। इस पर देवेंद्र और उसके साथी ने कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की। शीशा न खोलने पर आरोपी ने उनकी कार पर फायर झोंक दिया। वह तमंचे में दूसरा कारतूस लगा रहा था।  इसी बीच मौका पाकर उन्होंने कार बैक करके कॉलेज की तरफ दौड़ा दी। देवेंद्र और उसके साथी ने कार से उनका पीछा किया, लेकिन वह कॉलेज में सुरक्षित पहुंच गए। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज बैरियर-टू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन की। विनय खंडेलवाल ने बताया कि देवेंद्र काफी समय से एमएससी में दाखिले के लिए जिद कर रहा है। हमारे यहां सीटें फुल हो चुकी हैं। मना कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी नहीं मान रहा है। मामले में विनय खंडेलवाल की तहरीर पर देवेंद्र और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।    
दोस्त को मार दी थी गोली
केसीएमटी में देवेंद्र के बतौर छात्र अच्छी छवि नहीं रही है। उसने विवाद होने पर अपने साथ पढ़ने वाली कासगंज की छात्रा को सेटेलाइट बस अड्डे पर गोली मार दी थी। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक विनय खंडेलवाल ने बताया कि देवेंद्र ने इसी साल बीएससी की परीक्षा पास की है। आठ दिन पहले भी कॉलेज आया था। एमएससी में दाखिला देेने से मना करने पर देख लेने की धमकी देकर चला गया था। इससे पहले कॉलेज के डायरेक्टर और अन्य लोगों को भी धमकाता रहा है। देवेंद्र के दाखिला कराने को कई नेताओं ने भी सिफारिश की थी, लेकिन हमारे यहां सीटें ही नहीं थी इसलिए दाखिला नहीं लिया। 
देवेंद्र केसीएमटी का पूर्व छात्र है। उसका और केसीएमटी के कार्यकारी निदेशक से दाखिले को लेकर विवाद हो गया था। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर विवेचना कराई जा रही है। इस दौरान जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी-आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन

     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें