फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 20 Sep 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले फिनाइल व्यवसायी को तेज रफ्तार ट्रक ने खेड़ा चौराहे पर रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और पीटकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


नवाड़खेड़ा गौलापार निवासी नीरज मेर (40) पुत्र दान सिंह मेर फिनाइल बनाने के साथ ही प्रापर्टी का काम करते थे। सोमवार सुबह नीरज सड़क पर  मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। खेड़ा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसको लक्षमपुर रोड पर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस 108 को फोन किया मगर दोनों जगह फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


ग्रामीण व्यवसायी को अस्पताल ले गए, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि खेड़ा मार्ग पर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। तेज रफ्तार के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।

व्यवसायी का एक बेटा अविरल  सातवीं कक्षा और आयुष नवीं का छात्र है। पत्नी पुष्पा एलआईसी की एजेंट हैं। पुलिस की छानबीन से पता चला कि ट्रक  सामान लोड करने के लिए गौलापार आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केआर पांडे का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें