फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि हॉस्टल में इजीनियरिंग छात्रों में संघर्ष, दस को निकाला

Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
ENGINEERING STUDENTS IN THE Vivi Hostel, 10 out of 10 - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो दिन से इंजीनियरिंग छात्रों में चल रहे विवाद ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। छात्रों के दो ग्रुपों में नवीन छात्रावास में जमकर लात घूंसे चले और तोड़फोड़ की गई। बाहरी छात्रों के पहुंचने पर हॉस्टल के छात्र भी एकजुट हो गए। आधा घंटे तक हास्टल परिसर में मारपीट होती रही। वार्डेन के सामने ही छात्र एक दूसरे को कूटते रहे। पुलिस के पहुंचने पर छात्रों को काबू में किया जा सका। वार्डेन ने दोनों ग्रुप के दस छात्रों को हास्टल से निकाल दिया गया है। साथ ही इंजीनियरिंग विभाग को कार्रवाई को लिखा है। कुछ बाहरी छात्रों की भी पहचान हो गई है। पुलिस ने एक बाहरी छात्र को हिरासत में भी लिया है। मारपीट की चिंगारी रविवार से सुलग रही थी। बीटेक प्रथम के छात्र मयंक और शुभम का आदर्श के साथ झगड़ा हो गया था। सोमवार को शुभम ने साथियों के साथ डोहरा वाले गेट पर आयुष की पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन

 
और हॉस्टल बन गया अखाड़ा
रात आठ बजे दोनों ग्रुप हास्टल पहुंच गए। जबतक वार्डेन हास्टल पहुंचते उससे पहले हास्टल अखाड़ा बन गया। जिसने सुलह के लिए बुलाया था वो भी बाहरी छात्रों को पीटने लगा। छात्रों में जमकर मारपीट और हास्टल में तोड़फोड़ हुई। आफिस का मेज और शीश तोड़ दिया। हालात बेकाबू होता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मारपीट में चार छात्रों को काफी चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


यह छात्र हुए हास्टल से निकाले गए
ग्रुप एक : मयंक सिंह, शुभम, अताउर, तौफीक, नीर कुमार, राहुल गंगवार
ग्रुप दो : आदर्श, आयूष सक्सेना, अभिजीत, आशुतोष पाठक 

 हास्टल में मारपीट मामले में दस छात्रों को हास्टल से निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागों की तरफ से भी कार्रवाई कराई जाएगी। 
-डॉ. विजय बहादुर, वार्डेन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें