फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 27 Jun 2017 01:04 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)।
विज्ञापन

गमी की ईद मिलने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक की टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की जान जाने से परिवार वालों की ईद की खुशियां फीकी हो गईं। इसके अलावा एक अन्य दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। 
फतेहगंज पूर्वी के गांव रम्पुरा कमल निवासी 18 वर्षीय सुल्तान पुत्र अब्दुल कलाम और साजिद पुत्र महमूद अली फेरी लगाकर दाल बेचते थे। दोनों युवक सोमवार दोपहर करीब दो बजे फरीदपुर रिश्तेदारी में गमी की ईद मिलने बाइक से आ रहे थे। गांव खंजनपुर के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां सुल्तान को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल साजिद की हालत भी गंभीर बताई गई। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने ट्रक को पकड़कर उसके चालक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव कटैया निवासी जरीफ ( 30), नन्हेलाल (28) अपनी बाइक से फरीदपुर की ओर जा रहे थे। निकसुआ गांव के समीप राजमार्ग पर खंभे से बाइक टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जरीफ  की मौत हो गई, जबकि नन्हे लाल की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें