फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम लड़की के साथ दरगाह पहुंचा, पकड़े गए

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Durga reached with Muslim girl, caught - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत पर पहुंचे एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के निकाह करने तैयारी का पुलिस कंट्रोल रूम से मैसेज जारी होने के बाद बिहारीपुर चौकी पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। सीओ प्रथम सतीश कुमार ने दोनों से पूछताछ करने के बाद शाहजहांपुर से उनके परिवार को बरेली बुलाया। पुलिस और परिवार के सामने दोनों ने निकाह के लिए दरगाह आने की बात से इंकार किया।  देर शाम दोनों को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।   
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत के लोगों ने गुरुवार दोपहर तैनात सिपाही अहमद वारी को सूचना दी कि एक लड़का और लड़की दरगाह पहुंचे हैं। अहमद वारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक 22 वर्षीय हिंदू लड़का और एक 24 वर्षीय मुस्लिम लड़की दरगाह पर निकाह के लिए पहुंचे हैं।  मामला दो धर्मों से जुड़ा हुआ था इसलिए बिहारीपुर चौकी इंचार्ज मयंक अरोरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लड़के और लड़की को पकड़कर कोतवाली लाए। सीओ प्रथम के सामने पूछताछ में लड़के ने निकाह की बात से इंकार किया। लड़के का कहना था कि वह  बीबीए कर रहा है। जबकि लड़की दूसरे कालेज से बीएड का कोर्स कर रही है। दोनों अपने इंस्टीट्यूट के काम से बरेली आए थे। 

पहले निकाले थे बैंक से रुपया 
लड़की ने बताया कि उसको छात्रवृत्ति का रुपया निकालना था। इसलिए वह बरेली अपने भाई के दोस्त के साथ पहुंची थी। दोनों पहले राजेंद्रनगर के निजी बैंक में पहुंचे और रुपया निकाला था। इसके बाद उसको दरगाह पर हाजिरी लगानी थी इसलिए दोनों दरगाह पहुंचे थे। लड़की दरगाह के अंदर गई थी, जबकि लड़का बाहर ही खड़ा था। सिपाही अहमद वारी ने बताया कि उसको दरगाह से सूचना मिली थी कि संदिग्ध लगने वाला लड़का और लड़की मौजूद हैं। जिसके बाद उसने कंट्रोल रूम में सूचना दी थी।  
विज्ञापन


भाई ने पहुंचकर दिखाए दस्तावेज 
देर शाम शाहजहांपुर से लड़की का भाई कोतवाली पहुंचा। उसने लड़की का पहचानपत्र, पिता का पहचानपत्र सहित दस्तावेज दिखाए, जिससे तस्दीक हुई कि दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले और बरेली के इंस्टीट्यूट के छात्र हैं। पुलिस ने भाई से लिखित सुपुर्दगी लेने के बाद लड़की और लड़के को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर हमने लड़के और लड़की को पकड़ा था। परिवार के लोगों के आने बाद उन्हें समझाकर छोड़ा गया है। 
-सतीश कुमार, सीओ प्रथम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें