फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक कटी 23 चोटी चोटी कटवा की दहशत से महिलाएं परेशान

Fri, 11 Aug 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। 
चोटी कटवा की दहशत से महिलाएं परेशान हैं। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर देहात तक 23 महिलाओं की चोटी कट गई। जिन महिलाओं की चोटी कटी, उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
किला क्षेत्र के मोहल्ला छावनी निवासी सिराज हुसैन की पत्नी 26 वर्षीय नेहा बृहस्पतिवार रात आठ बजे स्टोर रूम में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी छोटी कट गई। नेहा ने बताया कि उसे एहसास हुआ कि किसी ने पीछे से एक हाथ उसके सिर पर रखा और दूसरे हाथ से चोटी काट दी, जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो कोई नजर नहीं आया। उसकी कटी हुई चोटी जमीन पर पड़ी थी। यह देख वह चीख पड़ी तो आसपास के लोग घर में आ गए। आंवला में रामनगला के पूरन की 25 साल की बेटी पूनम बदायूं के थाना कुंवरगंाव के गांव फरीदपुर चकौला से अपने पति के साथ रक्षाबंधन पर मायके आई थी। बुधवार रात दस बजे वह सो रही थी। अचानक उसे झटका लगा, देखा तो चोटी कटी हुई पड़ी थी। भमोरा के गांव प्रेमराजपुर निवासी अबरार खां की 15 साल की बेटी शबनम दोपहर तीन बजे घर में थी। उसके मुताबिक उसका ध्यान गया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। 
विज्ञापन

बिशारतगंज के बेहटा बुजुर्ग गांव में पशुओं को भूसा निकालने गई शेषपाल यादव की पत्नी गुड्डी को सिर पर किसी चीज का एहसास हुआ। उसने हाथ पीछे फेरा तो कटी चोटी हाथ में आ गई। 
अलीगंज के ग्राम नौगवां ब्रम्हनान में बालिस्टर गौतम की पत्नी मंजू देवी सुबह नौ बजे चोटी कट गई जब वह घर में जानवरों को पानी चारा दे रही थीं। 
सिरोली में काजीटोला निवासी अमीर हुसैन की पत्नी रहीसा और पुत्री पुरहा सुबह साढ़े सात बजे कुरान शरीफ पढ़कर कमरे में गईं और बेहोश हो गईं। होश में लाया गया तो देखा कि मां-बेटी की चोटी कटी पड़ी हैं। घटना के बाद इनके घर पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितरबितर कर माहौल सामान्य बनाया।
बहेड़ी के लखीमपुर गांव निवासी जसोदा देवी आंगन में झाड़ू लगा रही थी। अचानक वह बेहोश होकर गिर गई और उसकी चोटी कटकर गिर गई। सरकस गांव निवासी विमला की सरकारी नल पर पानी लेने जाते समय चोटी कट गई। राईनवादा की सुनीता की घर में खडे़ हुए ही चोटी कटने की खबर है। परतापुर की रेखा पति के साथ बाइक पर पीलीभीत जा रही थी, रास्ते में उसकी चोटी कट गई।
नवाबगंज की नई बस्ती पूर्वी में रिक्शा चालक रफीक अहमद की पुत्री निशा बी की रात में सोते समय चोटी कट गई। सुबह दस बजे मोहल्ला गांधी निवासी बिजली मैकेनिक जलीस अहमद की 18 वर्षीय पुत्री रुबीना बरामदे में चीखकर बेहोश हो गई। रसोई में काम कर रही उसकी मां जायदा ने आकर देखा तो रुबीना की चोटी कटी पड़ी थी। क्षेत्र के ग्राम चंदुआ चमरौआ में धंतराम की बेटी बीए की छात्रा नीतू गंगवार अपनी छोटी बहनों के साथ बरामदे में मच्छरदानी लगा कर सोई थी। रात्रि 11 के लगभग नीतू चीखकर बेहोश हो गई, घरवालों ने देखा तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। सेंथल के पास गांव लाड़पुर निवासी बाबूराम की पत्नी कमला और इसी गांव के नवी की पत्नी सफिया खातून की रात में सोते वक्त चोटी कट गई।  
विज्ञापन

मीरगंज के दियोरिया अब्दुल्लागंज गांव की सोनम पत्नी नन्हें गुरुवार सुबह घर के आंगन में खड़ी थी। अचानक लगा कि पीछे कोई खड़ा है। वह चीखकर गिर गई और बेहोश हो गई। चनेहटा में सीमा पत्नी विजयपाल गुरुवार सुबह नहाने जा रही थी। सिर पर भारीपन  महसूस हुआ। हाथ घुमाकर देखा तो चोटी का बड़ा हिस्सा कटकर गिर चुका था। शाही के रजानगर मोहल्ले की रईसबानो बुधवार रात बारिश होने पर आंगन से चारपाई बरामदे में ले जा रही थी। अचानक धक्का  लगने पर चारपाई समेत गिर पड़ी और चोटी कट गई।  फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा में डोरीलाल सागर की पत्नी ममता गुरुवार दोपहर घर में अकेली बैठी थी। तभी अचानक उसकी चोटी कट गई, और बेहोश हो गई।  भुता में रमेश की पत्नी सुधा किचिन में अपने बेटे के लिए दूध गर्म कर रही थी। अचानक उसे चक्कर सा आया तो उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। गांव म्यूडी कलां में इब्राहिम की पत्नी नन्ही बेगम अपने बालों की चोटी बनाकर कमरे में जा रही थी। पीछे देखा तो उसकी चोटी कटकर गिर गयी थी। परेवा गांव में सुबह रामबाबू की बेटी साक्षी 19 नल पर पानी लेने जा रही थी। अचानक उसकी चोटी के बाल कटकर जमीन पर गिरे जिससे वह बेहोश हो गई। भीड़ लगी तो सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें