सीआरपीएफ के जवान संदीप सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देर शाम रिजवान की तहरीर पर मुकदमा आईपीसी की धारा 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जवान की लापरवाही से गोली चलने का आरोप है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में गोली चलने की सच्चाई सामने आ पाएगी। सिपाही के फिसल जाने पर किसी तरह गोली चलकर स्कूटी पर बैठे रिजवान को लगी है। इसमें सिपाही की लापरवाही तो रही है, लेकिन जानबूझकर उसने गोली नहीं चलाई है।
शनिवार को शांति व्यवस्था ड्यूटी में दो सीआरपीएफ के जवान सीता किरन होटल के सामने बैठे थे। इनमें से संदीप सिंह की रायफल से अचानक चली गोली थाना सुभाषनगर के मोहल्ला गोटिया का रहने वाले 20 वर्षीय रिजवान की जांघ में लग गई। वह सीता किरन होटल के सामने स्कूटी के पास खड़ा था। रिजवान होटल में कैटरिंग ठेकेदार यहां काम करता है। शाम करीब साढ़े बजे वह अपने साथी सौरभ के साथ ठेकेदार से बकाया लेने आया था। रिजवान के पिता आशिक अली होटल में सुरक्षा गार्ड हैं। पिता को बाद में पता लगा संदीप सिंह खुद ही रिजवान को लेकर अस्पताल पहुंच गए थे। सीओ सिटी एसपी डॉक्टर सतीश कुमार ने छानबीन की तो मालूम हुआ कि संदीप की रायफल लोड थी। वह कुर्सी के खड़ा होने के लिए टांग को शिफ्ट कर रहा था। इस दौरान किसी तरह वह फिसल गया और रायफल से गिरने पर अचानक गोली चल गई। गोली होटल के पत्थरों को टकराकर रिजवान को लगी है। सीआरपीएफ के अधिकारी भी इस मामले की अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि मामले में रिजवान की तहरीर पर सीआरपीएफ के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।