फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी खिलाड़ी को नंगा कर बदसलूकी

Mon, 08 Jun 2015 01:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत से स्टेट जूनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता दागदार हो गई। रात में बिजली जाने पर मुरादाबाद के तीन खिलाड़ियों ने अपने साथी खिलाड़ी को नंगाकर बदसलूकी की। वह रातभर रोता रहा लेकिन टीम के साथ गए कोच और मैनेजर को जानकारी तक नहीं हुई। सुबह पिता से उसने शिकायत की तो खलबली मची। मुरादाबाद की पूरी टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है और आरोपी तीन तैराकों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जूनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रितियोगिता में 14 मंडल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को पहले दिन लखनऊ, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, इलाहाबाद, मेरठ, वाराणसी, फैजाबाद, गोरखपुर की टीम का मैच हुआ था। मैच के बाद सभी टीमों के खिलाड़ी शाम को हैरो स्कूल में रुकने के लिए चले गए थे। रात में बिजली जाने पर सभी तैराक स्कूल ग्राउंड पर आकर सो गए। इनमें मुरादाबाद टीम के एक 14 साल के खिलाड़ी के साथ इसी टीम के तीन अन्य तैराकों ने बदसलूकी शुरू कर दी। उसे नंगा कर दिया और टूथपेस्ट पोत दिया। हैरत यह है कि यह हरकत हो रही थी और टीम मैनेजर और कोच को पता तक नहीं था। पीड़ित बच्चा रात भर सुबकता रहा और सुबह अपने पिता से शिकायत की। पिता ने टीम मैनेजर आसिफ को इसकी जानकारी दी। टीम मैनेजर ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेंद्र कुमार पांडेय को इस विषय में बताया तो आरएसओ ने लिखित में शिकायत मांगी। मैनेजर के न देने पर उन्हाेंने मुरादाबाद की 15 सदस्यीय टीम को प्रतियोगिता से निकाल दिया है और तीनों तैराकों को आगे भी किसी प्रतियोगिता में नहीं शामिल किए जाने के लिए लिखा है। साथ ही मैनेजर को भी पद से हटाने को कहा गया है। आगे निर्णय मुरादाबाद मंडल के खेल अधिकारी लेंगे। टीम मैनेजर आसिफ का कहना है कि इन्हाेंने रात में आपस में क्या किया मुझे कुछ नहीं बताया। सुबह पीड़ित के पिता से जानकारी मिली।

वर्जन--
‘मुरादाबाद की टीम के सभी खिलाड़ी एक ही जगह के हैं। ये आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं। मौखिक शिकायत पर टीम को प्रतियोगिता से हटा दिया गया है। मैनेजर और दोषी सभी खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। मुरादाबाद का परफारमेंस जीरो था।’
विज्ञापन

अरुणेंद्र कुमार पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी



टीम कोच व मैनेजर करते हैं लापरवाही
प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हर बार किसी न किसी प्रकार की शिकायत आती है। कभी खिलाड़ियों के साथ गैरों जैसा बर्ताव तो कभी अश्लील हरकत। प्रतियोगिता में टीम के साथ जा रहे कोच और मैनेजर का भी इस मामले में दायित्व बनता है, लेकिन वे कभी इस ओर ध्यान नहीं देते। तभी तो मुरादाबाद टीम के साथ मैनेजर को पद से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। आरएसओ अरुणेंद्र पांडेय का कहना कि मैनेजर को अपनी टीम पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपस के झगड़ें हर टीम में होते हैं, लेकिन उस पर कभी भी इनका बस नहीं चलता।

स्वीमिंग में गंभीर नहीं थी मुरादाबाद टीम
स्वीमिंग जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में मुरादाबाद टीम का प्रदर्शन पहले दिन खराब था। इसने एक भी पदक नहीं जीते। वहीं तैराक नफासत चार बार स्वीमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। वह दूसरी बार बरेली आया था। आरएसओ अरुणेंद्र पांडेय का कहना है कि टीम प्रतियोगिता के प्रति गंभीर नहीं थी। उसका प्रदर्शन बेकार रहा। इसके तैराक भी औसत से नीचे हैं। टीम के किसी तैराक के पास उम्र के लिए नगर निगम का प्रमाण पत्र भी नहीं था। जबकि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वह जरूरी था। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए उन्हें वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें