फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलैनियों ने भी किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 31 May 2015 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जलसे के दौरान पथराव कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपी दो मस्जिद के इमाम समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सकलैनी सिलसिले के लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालते हुए दोपहर के समय कलक्ट्रेेट पहुंचे और कड़ा विरोध जताते हुए डीएम और एसएसपी को ज्ञापन दिया। भीड़ को कलक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया गया, सिर्फ पांच लोगों को ही डीएम, एसएसपी के पास जाने दिया गया। ज्ञापन देने वालों को अफसरों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। अगर वह हत्थे नहीं आए तो उन्हें भगोड़ा घोषित करने के साथ उनके घरों की कुर्की भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके में स्थित हजरत शाह शराफत मियां की दरगाह पर शनिवार दोपहर दो बजे काफी संख्या में सकलैनी सिलसिले के लोग एकत्र हुए और करमपुर चौधरी में जलसे पर पथराव कर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी दो मस्जिदों के इमाम समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मांग को लेकर यहां से सैकड़ों सकलैनी हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तलीफ सकलैनी की अगुवाई में जुलूस निकालते हुए कुतुबखाना, नावल्टी चौराहा, अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कड़ा विरोध जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। एकेडमी के अध्यक्ष ने डीएम एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि बृहस्पतिवार की रात करमपुर चौधरी में स्थित मदरसा शाह शराफत में जश्ने शाह शराफत में रजवियों ने पथराव किया और उनकी भावनाओं को भी आहत किया गया। इस मामले में मदरसे के प्रबंधक मोहम्मद इस्लाम की ओर से इज्जतनगर थाने में करमपुर चौधरी की जामा मस्जिद के इमाम, अजहरी मस्जिद के इमाम के अलावा निशार यार खां, दौलत खां आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। डीएम एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में साफ कहा गया कि दोनों इमामों की गिरफ्तारी तत्काल कराई जाए, वरना सकलैनी आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में आफताब सकलैनी, हाजी लतीफ कुरैशी, मुनीर सकलैनी, आफताब आलम, मन्ना सकलैनी शामिल थे।  
 डीएम, एसएसपी ने  कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की पूरी कोशिश है कि आरोपी गिरफ्तार हों लेकिन समय सीमा तय नहीं की जा सकती। फिर भी अगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ते हैं तो उनको भगोड़ा घोषित करने के साथ-साथ उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
घायलों से  मिलने पहुंचे देवबंदी
करमपुर चौधरी जलसे के दौरान बरेलवियों के पथराव में घायल हुए लोगों से जमीतउलमा हिन्द के महानगर अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद आसिफ, सचिव मोहम्मद आकिल आदि दर्जन भर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें