दो दिन पहले करमपुर चौधरी में हो रहे धार्मिक जलसे में पथराव के मामले में इज्जतनगर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। घायलों के बयान और मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ा दी।
सकलैनी पक्ष के छह घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को इनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ। तब इज्जतनगर एसओ कमल सिंह और विवेचक प्रवीण सिंह ने इनके बयान दर्ज किए। घायलों ने इन्हें चार नामजदों के अलावा करीब पंद्रह और लोगों के नाम बताये जिन्होंने उन पर पथराव किया था। पुलिस ने डॉक्टर से इनकी मेडिकल रिपोर्ट भी हासिल की। इसमें हड्डी टूटने तो कुछ लोगों के धारदार हथियार से चोट लगने की पुष्टि हो रही थी। एसओ ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में धाराएं और पंद्रह लोगों के नाम और बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा मौके से मिले वीडियो साक्ष्य के आधार पर भी नामजदगी बढ़ सकती है। आरोपी घरों से फरार हैं, इनकी तलाश की जा रही है।