फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार गिरी, दो बच्चे दबे

Sun, 10 May 2015 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव कन्हैया रानी में मिट्टी की दीवार गिरने से दलित परिवार के दो बच्चे जख्मी हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृजपाल वाल्मीकि और उनकी पत्नी वीरवती शनिवार सुबह काम पर चले गए। इनके छह बच्चे घर पर ही थे। सुबह नौ बजे छोटा बेटा अरुण नहा रहा था और बड़ी बेटी कविता नल से पानी भर रही थी। इसी बीच नल के बराबर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। अरुण और कविता मलबे में दब गए। चीख सुनकर जमा हुए लोगों ने दोनों बच्चों को निकाला। बृजपाल और वीरवती ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पता चला कि कविता का पैर और अरुण का कूल्हा टूट गया है। वीरवती ने बताया कि तहसील से कोई नुमाइंदा हाल जानने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें