फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की बच्ची से दरिंदगी

Fri, 03 Apr 2015 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने घर से उठाकर दो भाइयों ने दुष्कर्म कर दिया। दोनों उसे गांव किनारे तालाब में ले गए और हवस का शिकार बनाया। गांव की पंचायत ने समझौता करने की कोशिश की। बात न बनने पर बच्ची के पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों में एक दस साल का बच्चा भी शामिल है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

 एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी नौ साल की बेटी 30 मार्च की रात आठ बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का 18 साल का एक युवक अपने 10 साल के भाई के साथ आया। बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया और अपने साथ गांव के किनारे तालाब पर ले गया। वहां बच्ची से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने परिवार के लोगों को बात बताई तो वे आरोपियों के घर पहुंच गए। आरोपियों के घर वालों ने पुलिस से शिकायत करने के बजाय पंचायत में फैसला करने को कहा। पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकलने पर पिता बृहस्पतिवार को थाने पहुंचा और दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी मगर दोनों फरार हो गए हैं।

कोट
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, लेकिन अभी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट नहीं आई है। बच्ची की हालत ठीक है। दस साल का बच्चा रेप में शामिल रहा या नहीं यह विवेचना में पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार सिंह, शेरगढ़ एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें