फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शांति के लिए ठग लिए दो लाख

Sat, 28 Mar 2015 01:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने के थाना सिंह काला मंदिर के रहने वाले पिता-पुत्र ने महिला से घर में शांति बने रहने के लिए दो लाख रुपये और जेवर ठग लिए। पति ने पता लगने पर रुपये वापस मांगे को आरोपी धमकाने लगे। मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला फालतूनगंज, कालाबाड़ी निवासी भूपेंद्र नाथ ने बताया कि उसकी बेटी की मौत होने के बाद दया सागर और उसके बेटे मोहित सागर ने उनकी पत्नी नीलम को ठगी करने के लिए अपने जाल में फंसा लिया। कहने लगे कि वह उसे ऐसा चमत्कारी तिलस्म दे देंगे कि तुम्हारी बेटी की आत्मा नहीं भटकेगी। घर में शांति बनी रहने के लिए तुम्हें पूजा-पाठ में कुछ खर्च करना होगा। उन्होंने 22 सितंबर 2014 को नीलम से डेढ़ लाख रुपये और जेवर ले लिया। इसके बाद 25 सितंबर को फिर पचास हजार ले लिए। इसके बाद दोनों गायब हो गए। पता लगने पर उसने अपनी रकम मांगी को धमकाने लगे। भूपेंद्र नाथ ने मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर बारादरी में मुकदमा लिखा दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें