फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलपान की दुकान का फर्नीचर नाले में फेंका

Sat, 28 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के नया नगर मोहल्ले का रहने वाला एक दुकानदार स्थानीय दबंगों की दादागीरी से सहमा हुआ है। आरोप है कि 10 दिन पहले मामूली बात पर इन युवकों ने उसकी दुकान में मारपीट, तोड़फोड़ की थी। वहीं बृहस्पतिवार की रात दुकान के सारे फर्नीचर नाले में फेंक दिया। नामजद तहरीर के बाद भी करारी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के नया नगर मोहल्ले का रहने वाला शानू पुत्र राजू की कस्बे में मंझनपुर-करारी मार्ग पर जलपान की दुकान है। बृहस्पविार की रात कस्बे के ही युवक ने रंजिशन उसकी दुकान की बेंच, कुर्सी आदि उठाकर नाले में फेंक दिया। शानू ने बताया कि 10 दिन पहले भी इसी दबंग युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी। साथ ही दुकान में भी तोड़फोड़ की गई थी।

भुक्तभोगी का कहना है कि मारपीट, तोड़फोड़ की उसने नामजद शिकायत करारी कोतवाली पुलिस से की थी। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके कारण ही ये युवक आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं। धमकी से परेशान दुकानदार ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें