फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा का भाई चला रहा है सट्टे का कारोबार

Fri, 27 Mar 2015 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-आस्ट्रेलिया के बीच हुए क्रिकेट मैच के मुकाबले के दौरान करोड़ों रुपये के सट्टे लगने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने शहर में कई स्थानों पर छापामारी की, लेकिन बैरंग ही लौटना पड़ा। सटोरियों को क्राइम ब्रांच के पहुंचने से पहले ही सूचना मिल गई और धंधा बंद मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच पर सट्टे लगने की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी विकास सक्सेना ने इज्जतनगर के आईबीआरआई, वीर सावरकर नगर, सन सिटी विस्तार, राजेंद्रनगर, कुतुबखाना, जनकपुरी, आलमगीरीगंज, शहामतगंज के रबड़ी टोला आदि इलाकों में छापामारी की। इनमें एक स्थान ऐसा है, जहां दरोगा के भाई का आईपीएल के सट्टे का बड़ा कारोबार है, लेकिन वहां भी पुलिस को कुछ नहीं मिल पाया। पुलिस के पहुंचने से पहले की सटोरियों का सामान सिमटा हुआ मिला। छापामारी की सूचना लीक हो जाती थी। पुराने शहर में भारत की जीत पर जिन लोगों दांव लगाए थे, वह हार गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें