फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में कमाकर लाया, मुंबई में लुटेरों ने मार डाला

Thu, 26 Mar 2015 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में कमाई कर लौट रहे पुराने शहर के युवक को मुंबई में लुटेरों ने मार डाला और ढाई लाख रुपये समेत काफी सामान लूट लिया। कुछ ही समय पहले शादी तय होने के बाद वह घर लौट रहा था। जेब में मिले पासपोर्ट से शिनाख्त होने के बाद मुंबई पुलिस ने सूचना दी तो घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक के परिवार वाले उसका शव लेने मुंबई पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पुराने शहर के रोहली टोला में रहने वाले इकरार अहमद का 28 वर्षीय बेटा शकील अहमद चार साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। वहां उसे एक जूस की फैक्ट्री में हेल्पर की नौकरी मिल गई थी जिससे परिवार की गुजर बसर होने लगी। शकील के छोटे भाई सैफ ने बताया कि दो साल से शकील ने अपनी शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू किया। दो सालों में उसने करीब ढाई लाख रुपया जोड़कर इकट्ठा किया था। कुछ दिन पहले उसकी हजियापुर से शादी तय हो गई। परिवार वालों ने उसकी मंगनी भी कर दी। बकरीद के आसपास शादी की तारीख पक्की कर दी गई थी। अपनी शादी के लिए वह चार साल बाद घर लौट रहा था। आने से पहले उसने अपनी मां अलताब बानो को सूचना दी।
सैफ ने बताया कि 20 फरवरी को शकील की फ्लाइट मुंबई पहुंची। एयरपोर्ट से निकलने के बाद उसने वहां बांद्रा में रह रहे रिश्तेदार शमीम को खुद को लेने आने को कहा लेकिन शमीम वहां पहुंचा तो उसे शकील नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन शमीम को फोन पर शकील के मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। वह अस्पताल पहुंचा तो शकील कोमा में था। उसके सिर पर चोट थी। शकील ने शमीम का फोन नंबर अपने पासपोर्ट पर लिख लिया था। पुलिस ने उसी नंबर पर शमीम को सूचना दी।
विज्ञापन

शकील के भाई सैफ ने बताया कि शमीम ने उन्हें बताया कि शकील को लुटेरों ने एयरपोर्ट के बाहर घेर लिया। उसे नशा सुंघाने के बाद सिर पर रॉड मारी, जिससे वह कोमा में चला गया। इसके बाद लुटेरे शकील के पास मौजूद ढाई लाख रुपये और सामान लूट कर ले गए। 23 मार्च को शकील ने मुंबई में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मुंबई पहुंचे उसके परिवार वाले वहां से उसका शव बरेली चल दिए हैं। शकील की मौत की खबर आने के बाद उसकी शादी की तैयारी कर रहे उसके परिवार और नाते रिश्तेदारों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें