फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद आग लगाकर जान दी

Thu, 12 Mar 2015 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में मजदूरी करने गए पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद सिरौली के गांव रम्पुरा भूपत में महिला ने खुद को जिंदा जला लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव रम्पुरा भूपत निवासी इरफान की शादी गांव की ही 25 वर्षीय अंजुम से पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अनबन रहती थी। बच्चा न होने पर ससुराल वाले आए दिन अंजुम को ताने देते रहते थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार को इरफान मजदूरी करने के लिए मुंबई गया था। इससे पहले मसूरी में मजदूरी करता था। बुधवार शाम को अंजुम ने इरफान को फोन किया तो दोनों में विवाद हो गया। फोन पर ही दोनों एक-दूसरे को बुरा भला कहने लगे। इस दौरान इरफान की कोई बात अंजुम को ऐसी चुभी कि उसने कमरे में लिहाफ पर तेल छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिवार के लोग उसके कपड़ों और लिहाफ में लगी आग को बुझाकर किसी तरह शाम करीब पांच बजे ससुर अबरार हुसैन अंजुम को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान आधी रात को अंजुम की सांसें थम गईं। मृतका का भाई तसलीम भी अस्पताल में रात को उसके ससुराल वालों के साथ था। पत्नी की आग में जिंदा जलकर मरने की खबर मिलने के बाद इरफान भी मुम्बई से घर आने के लिए चल दिया है। बृहस्पतिवार को पति के आने के बाद ही अंजुम के शव को सपुर्दे खाक किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें