जिला जेल से पेशी के लिए अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आई पत्नी को उसके पति ने गवाहों के सामने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर तलाक दे दिया। पत्नी पर पति की बहन की हत्या का आरोप है।
देवरनिया के कस्बा रिछा निवासी नन्ही काफी समय से अपनी ननद रेशमा की हत्या के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध है। बुधवार को उसे तारीख पर अदालत लाया गया। नन्हीं को जब न्यायालय संख्या तीन में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसका पति सलीम अचानक वहां पहुंचा तो तीन बार तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। सलीम की बहन रेशमा की दुपट्टे से फांसी लगाकर हत्या कर देने के मामले में रईस अहमद ने नन्ही उर्फ नेहा, विकार, आमिर और वसीम के खिलाफ रिपोर्ट थाना देवरनिया में लिखाई। नन्हीं इसी मामले में जेल में बंद है।