फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की रंगदारी मांगने वालों पर मुकदमा

Tue, 03 Mar 2015 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर सन सिटी विस्तार में एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर जमीन खाली कर जाने की धमकी दी गई। आरोप है कि दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला इज्जतनगर इलाके के विस्तार का है। यहां रहने वाले बरजीत सिंह का कहना है कि उनके घर के सामने टिन शेड पड़ा है। इसमें गार्र्ड आदि बैठते हैं। बिहारमान नगला के सरताज आदि जमीन को अपना बताते हैं। आरोप है कि 27 फरवरी को सरताज, जितेंद्र, असलम, रहमत खां और पंद्रह अज्ञात लोग उनके घर आए। मारपीट कर गाली-गलौज की गई। दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई। जमीन खाली न करने पर दो लाख की रंगदारी मांगी गई। उन्होंने जैसे-तैसे जान बचाई। इसकी शिकायत एसपी सिटी से की गई। एसपी सिटी के आदेश पर सोमवार को इज्जतनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना एसआई रवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें