फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स न देने पर गंगाशील नर्सिंग कॉलेज सील 

Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Congestive nursing college seal on non-tax - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
टैक्स वसूलने में अब नगर निगम सख्ती के मूड में आ गया है। गुरुवार को शहर के दो बड़े बकाएदारों के यहां टीम पहुंच गई और प्रतिष्ठानाें को सील कर दिया। इसमें गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग और रजनी अनेजा की संपत्ति पर चल रहे एक्सिस बैंक पर कार्रवाई की गई। गंगाशील नर्सिंग कॉलेज द्वारा बकाया न देने पर सील लगा दी गई, जबकि एक्सिस बैंक को सील करते ही अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत भवन मालिक को फोन कर स्थिति बताई। आधा टैक्स जमा करने पर बैंक को राहत दे दी गई। 
विज्ञापन

गांधी उद्यान के सामने चल रहे गंगाशील नर्सिंग कॉलेज पर नगर निगम का सीवर, गृह व जलकर के नाम पर करीब 24 लाख रुपए बकाया है। वर्ष 2014 से कोई बकाया जमा नहीं किया गया है। गुुरुवार को नगर निगम टैक्स विभाग की टीम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर और कर अधीक्षक आरपी सिंह के साथ पहुंची तो बताया गया कि बकाया जमा है। लेकिन निगम की टीम ने बताया कि उनका कोई भी बकाया जमा नहीं किया गया है। पिछले तीन साल से यह रकम बढ़कर 24 लाख पर पहुंच गई है। छात्रों और अन्य स्टॉफ को कॉलेज से बाहर निकालकर इसे सील कर दिया गया। यहां से टीम सर्किट हाउस चौराहा स्थित रजनी अनेजा के भवन में चल रहे एक्सिस बैंक में पहुंची। इसका भी करीब 13 लाख रुपया पिछले तीन साल से बकाया था। निगम टीम ने यहां भी सील की पट्टी लगा दी थी, लेकिन इतने में बैंक अधिकारियों ने तुरंत फोन पर बात कर स्थिति साफ की। नगर आयुक्त से मालिकों की बात हुई। इसके बाद तुरंत छह लाख रुपए जमा करने पर सील की पट्टी हटाई गई। 

नगर निगम वालों का ईमान ठीक नहीं। सील करने का कोई नियम ही नहीं है। पिछला सारा बकाया जमा किया जा चुका है। इन्होंने कैसे कॉलेज सील किया यह जानकारी नहीं है। इनके खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एनके गुप्ता, चेयरमैन, गंगाशील नर्सिंग कॉलेज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें