फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के शिक्षक के घर चोरी

Tue, 16 Dec 2014 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। रविवार रात चोरों ने बिहारीपुर में बरेली कॉलेज की शिक्षक डॉ. तलमीज हजरा जैदी के घर के ताले तोड़कर 1.30 लाख कैश और जेवरों समेत ढाई लाख का माल साफ कर दिया। डॉ. जैदी ने थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डॉ. तलमीज जैदी बिहारीपुर में जुबैर के मकान में किराए पर रहती हैं। उनके पति यूशे रजा जैदी नोएडा अथॉर्टी में क्लर्क हैं। शनिवार को चेहल्लुम पर डॉ. तलमीज जैदी अपने घर में ताला लगाकर अपने पिता अकमल हुसैन जैदी के यहां सेंथल चली गईं थीं। रविवार की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे और अलमारियों के भी ताले तोड़ने के बाद चोरों ने 1.30 लाख रुपये कैश, सोने की चेन, पेंडिल, टाप्स, कान के बुंदे, सोने का पेंडेंट समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल चुरा लिया।
सोमवार की सुबह जब पड़ोसी दानिश ने मेन गेट का ताला टूटा देखकर इसकी सूचना डॉ. तलमीज को दी। वह अपने पिता अकमल जैदी और भाई अजमल जैदी के साथ यहां पहुंची और घटना की रिपोर्ट किला थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन

00

कहीं की मेकर का तो हाथ नहीं
डॉ. तलमीज जैदी ने शनिवार दोपहर के समय सेंथल जाते समय जब मेन गेट पर ताला लगाया तो उनकी बेटी फातिमा ने खेल-खेल में उनके हाथ से चाबी लेकर अंदर फेंक दी। इस पर डॉ. तलमीज को घर से कुछ ही दूर बैठकर तालों की रिपेयरिंग करने वाले को बुलाकर ताला कटवाकर दूसरा ताला लगाया था। पुलिस इस पहलू पर भी गौर कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें