फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला के पास महिला सिपाही से छेड़छाड़

Sat, 09 Jan 2016 01:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला चौराहे के पास महिला सिपाही से एमए के छात्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। महिला सिपाही के ललकारने पर तीनों आरोपी भाग गए। इनमें से एक को पहचान लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पर आ रही थी। यह महिला सिपाही पुलिस लाइंस में स्थित सरकारी आवास में रहती है। कोतवाली आते समय तीन लड़कों ने उसे चौपुला चौराहे के पास घेर लिया और छेड़छाड़ की। इससे आजिज आकर सिपाही ने उन्हें सबक सिखाने की बात कही। तभी तीनों बाइक से भाग निकले। बताया जा रहा है कि एक लड़की मैलानी का रहने वाला है और मढ़ीनाथ मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर एमए में बरेली कॉलेज में पढ़ता है। चूंकि मामला पुलिस महकमे की बदनामी से जुड़ा हुआ था, इसलिए इसे दबा दिया गया। सिपाही ने भी कोतवाली में कोई लिखित शिकयत नहीं की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें