फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 05 Apr 2017 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा भुता निवासी एक डीसीएम कैंटर के ड्राइवर राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद परिवार ने शव को रखकर रोड को जाम करने की कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण मानते हुये विसरा सुरक्षित किया गया था। शव पर नीले निशान भी मिले थे। फिलहाल पुलिस ने भुता थाने में रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही है।    
विज्ञापन


ड्राइवर राकेश कुमार (38) बीती 26 मार्च को ग्राम कल्यानपुर निवासी डीसीएम मालिक उवैश अली के साथ उसकी गाड़ी गुवाहाटी लेकर गया था। सोमवार रात राकेश ड्राइवर का शव लेकर गाड़ी मालिक उवैश अली घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उवैश अली ने परिवारवालों को बताया कि गुवाहटी से लौटते समय रास्ते में लखीमपुर के पास राकेश की तबीयत खराब हुई थी। उसको उल्टी होने के बाद कहा कि कोल्ड ड्रिंक पीनी है। वह बाजार से कोल्ड ड्रिंक लेकर आया, लेकिन राकेश की मौत हो चुकी थी। 
गाड़ी मालिक रात में ही उसका शव सौंपने के बाद डीसीएम कैंटर थाने के पास छोड़कर चला गया। इस पर परिवारवालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। शव पर नीलापन था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण सामने आये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी चलाने के साथ ही राकेश की भुता थाने के सामने चाय की दुकान भी है, जिस पर उसका छोटा भाई हरीश बैठता है। राकेश के तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की 20 साल और दो बेटे एक 12 और दूसरा आठ वर्ष का है। 
विज्ञापन

रोड पर शव रखकर हंगामा 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लोगों ने भुता मार्ग को जाम करने की कोशिश की। लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव लाने के बाद मार्ग पर रख दिया। लोग मुआवजा की मांग करते हुये हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें