फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और बहनोई ने किया पूरे परिवार का कत्ल

Thu, 15 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड सुच्चा सिंह, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या के केस का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुच्चा और उसके परिवार की हत्या आपसी रंजिश में हुई। सुच्चा को उसके बहनोई जोगेंद्र उर्फ सोनू ने तमंचे से गोली मारी और भाई कश्मीर सिंह ने उसकी पत्नी और बच्चों को तलवार से काट डाला। पुलिस ने कश्मीर को घर से गिरफ्तार कर लिया है जबकि सोनू अभी तक फरार है। हत्या में प्रयुक्त तलवार और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। एसएसपी आरके भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में सुच्चा सिंह के परिवार की हत्या 12 सितंबर की रात 8 से 8.30 बजे के बीच की गई। कश्मीर का भाई सुच्चा से जमीन और पारिवारिक विवाद था। सुच्चा की पत्नी ने कश्मीर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखाया था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कश्मीर ने बहनोई जोगेंद्र सिंह उर्फ सोनू के घर (मोहल्ला साहूकारा पूरनपुर) जाकर सुच्चा के परिवार की हत्या की साजिश रची। शाम को वह बहनोई के साथ घर वापस आ गया।
विज्ञापन

रात को खाना खाने के बाद बहनोई जोगेंद्र उर्फ सोनू सुच्चा के घर चला गया और दारू पिलाने को कहा। सुच्चा बहनोई को बाइक से दारू खरीदने के लिए भंडसर के देशी शराब के ठेके पर लेकर गया। यहां उसने दारू खरीदने के बाद प्रदीप दुकानदार से सिगरेट की दो डिब्बी खरीदीं। दोनों ने उसी समय एक-एक सिगरेट पी। इसी बीच बहनोई ने सुच्चा की बाइक से लोडेड तमंचा निकालकर अपने पास रख लिया। सुच्चा जब बाइक से घर लौटने लगा तो सोनू ने रास्ते में उसे पीठ से सटाकर गोली मार दी। सुच्चा की लाश को बाइक पर धान के खेत में धकेल दिया और वहां से रिठौरा कस्बे की ओर भाग गया। कश्मीर सिंह का कहना था कि योजना के तहत जब बहनोई सुच्चा को लेकर चला गया तो वह तलवार लेकर सीधे उसके कमरे में घुसा और भाभी जसप्रीत कौर पर ताबड़तोड़ प्रहार वार किए। वह जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए बाहर भागी लेकिन वह तब तक मारता रहा जब तक वह जमीन पर नहीं गिर गई। इसी बीच सुच्चा की बेटी आशू ने मां का कत्ल करते देख लिया और वह चिल्लाने लगी। इसके बाद वह छत पर चढ़ा और अंधेरे कमरे में तीनों बच्चों को कृपाण से मार दिया। इसके बाद वह नहर के पास भाग गया।
ये कहानी तो अभी अधूरी सी लगती है 
सिक्योरिटी गार्ड सुच्चा सिंह के पूरे परिवार के खात्मे के खुलासे में पुलिस की कहानी अभी अधूरी है। पुलिस की गिरफ्त में आए कश्मीर सिंह ने जिस तरह सुच्चा की पत्नी जसप्रीत कौर और उसके तीन बच्चों की अकेले तलवार और कृपाण से काटकर हत्या करना स्वीकार किया है वह हैरान करने वाला है। अकेला कातिल एक साथ  पत्नी और उसके दस साल से बड़े तीन बच्चों को तलवार से मौत के घाट आसानी से उतार देगा और उस पर खरोंच तक नहीं आएगी। इस पर आसानी से विश्वास कर पाना मुश्किल है। बकौल पुलिस कश्मीर ने चार हत्याएं खुद की और सुच्चा को उसके बहनोई मकबूल भले मारा। ये बात उसने कबूर कर ली है।
विज्ञापन

इस कहानी पूरा करने के लिए कु छ तथ्य कम लग रहे हैं मसलन
- अगर कश्मीर ने तीनों बच्चों की हत्या कृपाण से की है तो पुलिस को बरामद हथियारों में तलवार के साथ कृपाण कहां गई। 
- कातिल अकेला होने की स्थिति में छत के छोटे से कमरे में कृपाण से हमला करने पर एक या दो बच्चे बाहर की ओर भी भाग सकते थे। तीनों के शव चारपाई पर मिले। 
- सुच्चा की हत्या करने के लिए बहनोई ने उसके ही तमंचे का इस्तेमाल किया। अगर कोई बाहर से किसी को मारने आएगा तो वह अपना हथियार जरूर साथ रखेगा। अगर सुच्चा की बाइक में तमंचा नहीं होता तो उसके प्लान का क्या होता? 
 - सुच्चा का झगड़ा बड़े बहनोई से हुआ था। छोटे बहनोई से उसके संबंध सामान्य थे। फिर छोटा बहनोई उसके भाई के साथ मिलकर पूरे परिवार को मारने क्यों आया। 
 - सुच्चा दबंग था। उसके कमरे में धारदार हथियार थे। वह हर समय लोडेड तमंचा रखता था। उसकी पत्नी और बच्चे भी लड़ाकू थे।( ये बात कश्मीर और सोनू दोनों कह रहे हैं)। ऐसे में सबको एक साथ मारने का रिस्क दोनों कैसे ले सकते थे। बाहर निगरानी के लिए किसी को जरूर बुलाया होगा। 
 - कश्मीर ने मर्डर वाले दिन से लेकर गिरफ्तारी से पहले तक अपने मोबाइल से किन-किन नंबरों पर बात की। 
- बहनोई को जब वह उसके घर से बुलाकर लाया तो उसकी बहन को इस कांड के बारे में जानकारी थी या नहीं। 
पांच हत्याओं की वजह सिर्फ 50 गज जमीन 
हाफिजगंज।  ऐसा लग रहा है कि सिर्फ 50 गज जमीन एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या की वजह बन गई। जमीन का ये विवाद दो सगे भाइयों के बीच रिश्तों की दीवार को तोड़ता चला गया। रही सही कसर बलात्कार के मुकदमे ने पूरी कर दी। दोनों भाइयों पर रेप के मुकदमे लिखे जिससे वह जानी दुश्मन बनकर एक दूसरे के परिवार के खून के प्यासे हो गए।  
 तिगरा गांव में बलवीर कौर की करीब तीन बीघे जमीन है। इस पर मांके अलावा उसके तीन बेटे सुच्चा सिंह, कश्मीर सिंह और हरनाम सिंह के परिवार रहते हैं। इसमें 50 बीघे जमीन गुरुद्वारा की बताई जाती है। सुच्चा सिंह की बुआ की लड़की इस जमीन को अपना बताती थी। सुच्चा भी इस जमीन पर अपना कब्जा करना चाहता था। इसे लेकर सुच्चा, उसके भाई और रिश्तेदारों में आए दिन गाली गलौज और मारपीट होती थी। इसी विवाद के चलते सुच्चा उसके भाई हरनाम सिंह समेत चार लोगों पर डेढ़ साल पहले पुलिस ने बलात्कार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में पुलिस ने कश्मीर सिंह समेत दो आरोपियों को तो निकाल दिया लेकिन सुच्चा और एक अन्य आरोपी को जेल जाना पड़ा। कश्मीर और उसकी पत्नी पिंकी कौर जेल में उससे मिलने नहीं गए तो सुच्चा उनसे दुश्मनी मानने लगा। जेल से छूटने पर सुच्चा ने पिंकी और भाई कश्मीर से मारपीट की। मामला पुलिस तक पहुंचा। 
इसकी रंजिश मानते हुए सुच्चा सिंह ने पत्नी जसप्रीत कौर की तरफ से कश्मीर सिंह और बहनोई मेजर सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर इसी साल अप्रैल में रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद दोनों भाई जानी दुश्मन बनकर एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। हालांकि पुलिस ने जुलाई में इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी लेकिनसुच्चा की पत्नी ने समझौता नहीं मानते हुए फिर से शिकायतें करनी शुरू कर दीं। इन सबसे तंग आकर कश्मीर ने सुच्चा के पूरे परिवार को खत्म करने की ठान ली। 
वह भाई नहीं, कसाई था  
भाई के परिवार का खत्मा करने वाले कश्मीर सिंह के चेहरे पर पांच हत्याओं का कोई अफसोस नजर नहीं आया। कोर्ट में पेश होेने जाते समय उसका कहना था कि दो दिन पहले सुच्चा ने उससे कहा था कि वह उसका भाई नहीं, कसाई है। दो दिन के अंदर उसे मार डालेगा। भाभी जसप्रीत और उनके बच्चे भी कम नहीं थे। सुच्चा के डर से उसने नौकरी छोड़ दी थी। अगर मैं नहीं मारता तो वह मुझे मार देता। 
बच्चों को इसलिए मारा
कश्मीर सिंह जितनी नफरत अपने भाई से करता था उतनी ही उसके बच्चों से भी करता था।उसका कहना है कि सुच्चा बच्चे हमला करते समय जाग गए थे। घटना के चश्मदीद गवाह बन जाते। आगे कहने लगा ये बच्चे भी कम नहीं थे बात बात में हथियार निकालते थे। न मारते तो आगे ये भाई से बड़े अपराधी बनते।  इसलिए उनको मारना पड़ा। रेप के मुकदमे में सुच्चा की पत्नी को पैसे देने पड़े तो कश्मीरा की माली हालत खराब हो गई। फीस न दे पाने की वजह से उसके बच्चों की पढ़ाई छूट गई। इसलिए भी वह सुच्चा के बच्चों से रंजिश रखता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें