फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बैठी दुल्हन को तेजाब से जलाया

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Bride sitting in the room lit with acid - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट के सदर इलाके में युगवीणा में चल रहे विवाह समारोह में अचानक सारी खुशियों की रंगत उड़ गई। बारात गेट पर पहुंच चुकी थी और दुल्हन अपनी बूढ़ी नानी के साथ कमरे में बैठी थी, तभी दो अज्ञात लड़कियां कमरे में घुसीं। उनमें से एक ने दुल्हन को तेजाब पिलाने की कोशिश की, छीना-झपटी में तेजाब उसके चेहरे और बदन पर गिर गया। उसके बाद हमला करने वाली लड़कियां बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गईं। बारातियों का स्वागत कर रहे घर वाले लड़की की चीखें सुनकर कमरे की तरफ बढ़े। कमरे के दरवाजे के पास बारातियों की भीड़ खड़ी थी, इसलिए दुल्हन को गैलरी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को पहले गंगाचरण अस्पताल लाया गया। लड़की की दोनों आंखों की पुतलियों में केमिकल बर्न के कारण हालत गंभीर मानते हुए उसे तुरंत एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लड़की के चेहरे, गाल और पेट पर तेजाब के कारण फफोले पड़ गए हैं और शादी का जोड़ा जल गया। दुल्हन को बचाने के प्रयास में परिजनों के हाथ भी तेजाब से झुलस गए।
विज्ञापन

दुल्हन के पिता सेना में सूबेदार शंकर सिंह बोरा ने बताया कि उनकी बेटी अंजना की बारात रात करीब दस बजे युगवीणा के गेट पर पहुंची थी। परिवार के सभी लोग बारात के स्वागत के लिए खड़े थे, तभी उनको किसी ने बताया कि अंजना के ऊपर किसी ने तेजाब फेंक दिया है। वह कमरे में पहुंचे तो कुछ लोग अंजना के बदन से तेजाब पौंछ रहे थे। उन्हें बताया गया कि हमलावर दोनों लड़कियों ने पहले दुल्हन कोकाबू में करने की कोशिश की और फिर एक ने प्लास्टिक के गिलास में लाया गया तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया। अंजना के चेहरे के अलावा शरीर के दाहिने हिस्से पर ज्यादा तेजाब पड़ा है। दो लड़कियों के आने की बात दुल्हन की नानी ने बताई, जबकि खुद दुल्हन का कहना है कि उसने एक ही को देखा था। पिता ने बताया कि अंजना ने पिछले साल ही जौनपुर से बीटेक किया था। वह घर की सबसे बड़ी लड़की है। अपने मित्र के बेटे चनेहटा निवासी फौजी राहुल के साथ उन्होंने शादी तय कर दी थी और आज विवाह की रस्म संपन्न होने वाली थी। इस हादसे के तुरंत बाद शंकर सिंह के भाई अंजना को उपचार के लिए गंगाचरण अस्पताल लाए, बाद में उसे एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गंगाचरण अस्पताल के डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि दुल्हन पूरे होशोहवास में है। कार्निया में केमिकल बर्न की वजह से बेहतर इलाज के लिए एसआरएमएस ले जाने की सलाह दी। प्राथमिक इलाज के बाद लड़की की हालत बेहतर है, हालांकि वह कुछ देखने में समर्थ नहीं है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी, एसपी सिटी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि हमलावर लड़कियां कौन थीं। पुलिस का कहना है कि तेजाब क्यों डाला गया और कैसे लड़कियां वहां तक पहुंचीं, यह अभी जांच का विषय है। बारातियों के साथ ही परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।खबर लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें