फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर यात्री की मौत

Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलपुर स्टेशन के पास एक यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह शाहजहांपुर से ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रहा था। जीआरपी ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे बिलपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय युवक की लाश पड़ी देखी गई। उसके दोनों पैर और एक हाथ कटा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे जंक्शन जीआरपी थाने के एसएसआई राजेंद्र सिंह मौके पर गए। तलाशी लेने पर मृतक के पास फोन नंबर और आधार कार्ड मिल गया। उसमें मृतक का नाम नवराज थापा, निवासी ईरांग टिवर के पास खकरे टी बैईचांग सेनापति मणिपुर लिखा था। उसके पास शाहजहांपुर से दिल्ली तक का टिकट निकला। जीआरपी के फोन करने पर परिवारीजनों ने बताया कि नवराज शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें