फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ में युवाओं ने टीटीई को पीटा

Tue, 18 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती के लिए उत्तराखंड जा रहे अभ्यर्थियों ने बाघ एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई को पीट दिया। टीटीई का कसूर सिर्फ यह था कि उन्होंने बिना टिकट यात्रा कर रहे युवाओं को ट्रेन से उतार दिया था। इन युवकों के ट्रेन में उत्पात करने की सूचना टीटीई ने लखनऊ और इज्जतनगर कामर्शियल कंट्रोल को दी थी। बावजूद इसके आरपीएफ और जीआरपी वाले मदद के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। जख्मी हालत में टीटीई को इज्जतनगर रेल मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरेली सिटी स्टेशन पर तैनात टीटीई मजहर हुसैन की ड्यूटी रविवार रात बाघ एक्सप्रेस के कोच एस-तीन, चार और पांच में लखनऊ से बरेली जंक्शन तक थी। मजहर हुसैन के मुताबिक लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर उन्हें बाघ एक्सप्रेस में सेना में भर्ती होने उत्तराखंड जा रहे गोरखपुर और छपरा के रहने वाले युवकों के उत्पात करने का पता एक पैसेंजर के जरिए चला, जिसकी सूचना उन्होंने लखनऊ कामर्शियल कंट्रोल को दी। उनके  मुताबिक जब बाघ एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर पहुंची तो स्लीपर कोचों में दो सौ से ढाई सौ युवक बगैर टिकट सवार थे। टीटीई मजहर ने लखनऊ कामर्शियल कंट्रोल को दुबारा सूचना देकर युवकों को नीचे उतारने के लिए मदद मांगी। मगर आरपीएफ और जीआरपी का कोई पहुंचा। 
उधर, लखनऊ से यात्रा शुरू करने वाले यात्री अपनी आरक्षित सीटें खाली कराने की कह रहे थे। इस पर मजहर ने कई युवकों को ट्रेन से उतार दिया। जब लखनऊ स्टेशन से ट्रेन छूटी तो 15-20 युवाओं ने ट्रेन के अंदर टीटीई मजहर पर हमलाकर मारपीट की। उनका रिजर्वेशन चार्ट भी छीनकर फाड़ डाला और एफटी (रसीद बुक) छीनने की कोशिश की। मारपीट के बाद युवा चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर भाग गए। मजहर ने अपने साथ हुई घटना की सूचना लखनऊ और इज्जतनगर कामर्शियल कंट्रोल को दी। वहां से आरपीएफ कंट्रोल को बताया गया। मगर फिर भी कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। ट्रेन में मौजूद जीआरपी स्क्वायड के दो सिपाही भी चुपचाप सीट पर बैठकर सारा नजारा देखते रहे। ट्रेन जब हरदोई पहुंची तो मजहर ने ट्रेन में मौजूद दो युवकों को पकड़कर नीचे उतारा और उन्हें आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। बरेली जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद मजहर अपने साथी टीटीई एसके गौड़ के साथ इज्जतनगर रेल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। मजहर ने पूरे मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य आरसी श्रीवास्तव को दे दी गई है।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें