फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार में हाईस्कूल की मार्कशीट बनाने वाला गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 01:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून पुलिस ने हाईस्कूल और इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन हजार रुपये में हाईस्कूल की अंक तालिका बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके पास से मुरादाबाद के एक न्यायिक अधिकारी के अलावा आयकर, शिक्षा विभाग की करीब 14 मुहर भी बरामद हुई हैं। पुलिस उसके बैंक  खातों के अलावा ईमेल का रिकार्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल के पास एक व्यक्ति इंटर और हाईस्कूल की फर्जी अंक तालिका बना रहा है। पुलिस ने एक मुखबिर को भेजकर इसकी पुष्टि कराई। आरोपी ने तीन हजार रुपये में हाईस्कूल की फर्जी अंक तालिका तैयार करने का सौदा किया। पेशगी में दो हजार रुपये भी दे दिए गए। आरोपी ने कुछ देर बाद अंक पत्र तैयार कर दिया। इसी बीच पुलिस ने मौके पर आकर जालसाज को दबोच लिया। उसके पास से हाईस्कूल का फर्जी अंकपत्र, कई विभागों की करीब 14 मुहर, आधार कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं। आरोपी का नाम अजय शर्मा निवासी सुभाष नगर बरेली बताया गया है। आरोपी काफी समय से देहरादून में सक्रिय है। एसएसपी ने बताया कि अजय पूर्व में फ ाइनेंस का कार्य करता था। कुछ दिन बैंकाें से लोन दिलाने के लिए एजेंट का काम भी किया। लालच में आकर अजय ने फ र्जी दस्तावेज तैयार करने का गोरखधंधा शुरू कर दिया। एसएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस के एसएसआई संजय मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस दौरान सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें