एंटी रोमियो दल का पब्लिक कनेक्शन बढ़ता जा रहा है। करगैना में मॉडल शॉप की चेकिंग के दौरान दल को ग्रीन पार्क में एक बाइक पर सवार चार लफंडरों की सूचना मिली। डिप्टी एसपी रजनीश और महिला आईपीएस रवीना त्यागी तत्काल ग्रीन पार्क के पास पहुंचे, छेड़छाड़ करने वाले लड़कों का पीछा करते हुए कैंट के रास्ते बड़े डाकघर तक पहुंचे। यहां लड़कों की बाइक को पकड़ लिया गया। बाइक सवार सभी लड़के नशे की हालत में थे। ब्रेथ एनलाइजर से जांच में 78 एमएल की शराब सामने आई, जबकि मानक के अनुसार 30 एमएल से ज्यादा पर ड्राइविंग नहीं की जा सकती थी। सभी लफंडरों को कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया।
डिप्टी एसपी रजनीश को सुबह सीबीगंज भगवती सरन कॉलेज के पास लड़कों के जमावड़ा की सूचना पर पहुंचे। कॉलेज के पास तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों से लिखित लिया गया था कि वह तंबाकू नहीं बेचेंगे। यही पर एक शराब की दुकान भी थी, पुलिस ने पहुंचकर खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ दिया। कुछ भाग रहे लड़कों को डिप्टी एसपी ने दौड़ाकर पकड़ा, काउंसलिंग के बाद उन्हें छोड़ा गया।
किला में तीन लड़के पकड़े
छेड़छाड़ की सूचना पर टीम रामपुर गार्डन भी पहुंची। चार लड़कों को खड़ा देखकर पूछताछ के बाद उनके अभिभावकों को बुलवा लिया गया। सभी को काउंसलिंग के बाद ही हिदायत देकर छोड़ा गया। इसी तहर किला पुलिस ने तीन लड़कों को पकड़कर बांड भरवाने के बाद छोड़ दिया।