फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदा पर हमला, पति पर आरोप 

Fri, 05 May 2017 01:21 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Attack on Nida, husband charged - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
आला हजरत खानदान की बहू रह चुकी निदा खान के शाहदाना स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों के बचने के लिए निदा खान और उनके भाई ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया। बदमाशों ने निदा खान सहित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिवार ने यूपी 100 पुलिस को इत्तला दी। देर शाम उन्होंने बारादरी थाने में हमले की तहरीर सौंप दी है। निदा ने अपने पति शीरान पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी जान को खतरा जताते हुए एक बार फिर पुलिस सुरक्षा की मांग रखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


निदा के मुताबिक गुरुवार को 4.30 बजे उनका भाई कोचिंग से पढ़कर घर लौटा था। आरोप है कि शबाब आलम ने भाई के सामने बाइक लगाकर धमकी दी कि आज तेरे घर के लोगों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सरेआम धमकी देने पर लोगों के बीच बचाव के बाद उनका भाई घर वापस लौटा। बाजार में हुई वारदात की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि उनके भाई के घर पहुंचने के कुछ देर बाद करीब 20 से 25 लोग उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने उनके भाई की गर्दन दबोच ली। निदा ने बीच बचाव किया, बदमाशों के चंगुल से छूटे दोनों घर के अंदर भागे। एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। 

जलाकर खाक कर देंगे 
निदा ने कहा कि बदमाश चिल्ला रहे थे कि शीरान मियां के सच्चे मुरीद हैं। हमारे मियां को सजा दिलाएगी। इससे पहले तेरा काम तमाम कर देंगे। दरगाह की कसम जलाकर खाक कर देंगे। बदमाशों के शोर शराबे को सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा की मांग 
निदा के अनुसार उन्हें पहले सुरक्षा मिली हुई थी। लेकिन काफी समय से महिला होमगार्ड बारादरी थाने से नहीं आ रही थी। अब हमला होने के बाद उन्होंने दोबारा पुलिस सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें