फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में अरविंद बनकर रहा दिनेश, डेलापीर में गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2017 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 24 अगस्त को जंक्शन से पुलिस कस्टडी से फरार मुल्जिम दिनेश को क्राइम ब्रांच ने डेलापीर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिनेश के पास से एक बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस मिले हैं। 
विज्ञापन

फरार होने के बाद दिनेश रुद्रपुर में अपनी बहन के घर अरविंद नाम से रहता रहा। इस दौरान बहेड़ी के एक ट्रक में बैठकर बिहार तक भी हो आया। अब वह पुराने साथियों से संपर्क कर लूट की प्लानिंग के लिए बरेली के डेलापीर पहुंचा था। शुक्रवार को डेलापीर के पास वह अपने साथी नरेंद्र पाल के साथ आता नजर आया। क्राइम ब्रांच कर्मियों को सादी वर्दी में देखकर उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद उसे साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी क्राइम रमेश भारतीय के मुताबिक, दिनेश पर पांच हजार का ईनाम था। दिनेश की गिरफ्तारी पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने क्राइम ब्रांच प्रभारी कमरुल हसन, जावेद खान, मोहित यादव, नितिन कुमार, फतेह सिंह, जितेंद्र राणा को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें