फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम ने नाटक कर शोहदे को बुलाया, धुनाई

Sat, 02 Jan 2016 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एएनएम को मुरादाबाद का एक युवक पिछले पांच दिन से फोन परेशान कर रहा था। एएनएम और उसके पति ने शोहदे को सबक सिखाने की ठान ली। इनके बाद महिला ने युवक से प्यार के इजहार का नाटक कर बरेली बुला लिया। शुक्रवार को युवक यहां पहुंचा तो पति व अन्य लोगों की मदद से एएनएम ने कुतुबखाना बाजार में उसे पकड़ लिया। लोगों ने पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

      बारादरी इलाके के जगतपुर गौटिया निवासी एक विवाहित युवती स्वास्थ्य विभाग में एएनएम है और उसके पति प्रॉपर्टी डीलर हैं। एएनएम के फोन पर पांच दिन पहले अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाला मुरादाबाद का युवक था। उसने एएनएम से बातचीत कर उसकी आवाज सुरीली बताते हुए प्यार का इकरार कर दिया। युवक पांच दिन से लगातार एएनएम के फोन पर कॉल और एसएमएस कर रहा था। एएनएम ने यह बात अपने पति को बताई तो दोनों ने युवक को बरेली बुलाकर पकड़ने की योजना बना डाली। एएनएम ने युवक को प्यार होने का झांसा दिया और नये साल पर बरेली आने को कहा। इस पर युवक एएनएम के बताए स्थान पर शुक्रवार को कुतुबखाना बाजार पहुंचा। वह एएनएम को नये साल पर तोहफा भी देने को लाया था। युवक के पहुंचने की बात सुनकर एएनएम अपने पति के साथ कुतुबखाना पहुंच गई। खामोशी से पुलिस को भी बुला लिया गया और युवक को पकड़ लिया। हंगामा होने पर एकत्र हुई भीड़ ने भी उसकी पिटाई कर दी। कुतुबखाना चौकी इंचार्ज संजय राय ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरशद पुत्र खालिद निवासी आजमनगर, मुरादाबाद बताया है। वह वहां रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, अरशद का कहना है कि युवती ने भी उससे काफी लंबी बातचीत की। उस पर परेशान करने का लगाया जा रहा इल्जाम गलत है।
0
31 दिसंबर की रात भेजे सैकड़ों मैसेज
एएनएम ने बताया कि वैसे तो अरशद उसे पांच दिन से परेशान कर रहा था, लेकिन 31 दिसंबर की रात उसके मोबाइल पर सैकड़ों एसएमएस और कॉल कीं। उसने परेशान होकर आधी रात के बाद अपना मोबाइल फोन ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


पति से भी की गाली-गलौज
एएनएम के पति ने बताया कि जब अरशद से उन्होंने फोन पर बात की तो उसने उन्हें गालियां दी और धमकी भी दी। इसीलिए, उसे सबक सिखाने की ठान ली और पूरी योजना के साथ उसे बुलाकर पकड़वा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें