फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत के बाद हाइवे पर बवाल

Wed, 20 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
रो‌ह‌ित का फाइल फोटो
विज्ञापन
बरेली/ फरीदपुर। फरीदपुर में एक छात्र की मौत के बाद बरेली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति काबू में की। मंगलवार सुबह छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। जबकि उसके परिवार वाले रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन

फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी राजीव कुमार अपने ही वार्ड तीन से सभासद है। उनका भांजा करीब 18 वर्षीय रोहित कुमार सीएएस इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह बचपन से राजीव के घर ही रह रहा था। रोहित के पिता मुकेश और परिवार के अन्य लोग थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव बसावनपुुर में रहते हैं। राजीव के अनुसार सोमवार रात कारीब साढे़ नौ बजे वह और रोहित गांव में ही स्थित दूसरे मकान में जानवरों को चारा डालने गए थे। वहां से कुछ देर बाद राजीव घर लौट गए, जबकि रोहित पशुओं को चारा खिलाता रहा। राजीव के मुताबिक काफी देर इंतजार करने के बाद भी रोहित घर नहीं लौटा तो वह दुबारा दूसरे मकान में गए, लेकिन वहां से रोहित गायब था। उसके बताने पर घर में खलबली मच गई और परिवारीजनों ने रोहित की तलाश शुरू कर दी। रात भर कुछ पता नहीं चला तो मंगलवार सुबह पांच बजे रोहित के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी गई।
उधर, पुलिस को मठिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटी लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश करने के बजाय शव अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभासद राजीव के मुताबिक अपराह्न करीब तीन बजे उन्हें मोहल्ले के लोगों से रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की जानकारी मिली। उन्होंने थाने जाकर लाश का फोटो देखा तो रोहित निकला। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की शिनाख्त की। राजीव और अन्य परिवारीजनों का आरोप है कि रोहित की हत्या की गई है। उन्होंने ने बताया कि एक दिन पहले उनकी मोहल्ले के असरफ उर्फ काले और शकील से कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते रोहित को अगवा कर हत्या कर दी गई। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शाम को रोहित का शव फरीदपुर स्थित घर ले जाया गया तो कोहराम मच गया। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गुस्से में आए परिजन रोहित का शव ठेले पर रखकर नेशनल हाइवे पर ले गए और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाएं रोड पर बैठ गईं। परिवारीजन घटना की रिपोर्ट तत्काल दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की लाइनें लग गईं। इसका पता लगने पर प्रभारी निरीक्षक अख्तर सज्जाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। उन पर भरोसा करके लोग शांत हो गए और करीब आधा घंटे बाद नौ बजे जाम खोल दिया। 
लापता होने की सूचना पर नहीं चेती पुलिस
सभासद राजीव उर्फ पप्पू का कहना है कि रोहित के गायब होने की सूचना सुबह करीब पांच बजे पुलिस को दे दी गई थी। मगर पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की बात नहीं बताई। उन्हें इसकी जानकारी शाम को अन्य लोगों से मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें